{"_id":"68aaceb121e64c9585008957","slug":"greater-noida-nikki-murder-case-nikki-husbands-instagram-post-new-controversy-2025-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nikki Murder Case: 'दुनिया मुझे हत्यारा कह रही है निक्की, मुझे क्यों...', गिरफ्तार आरोपी पति की पोस्ट से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikki Murder Case: 'दुनिया मुझे हत्यारा कह रही है निक्की, मुझे क्यों...', गिरफ्तार आरोपी पति की पोस्ट से सनसनी
Sun, 24 Aug 2025 02:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:34 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड में सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सनसनी मचा दी। जिंदा जलाकर मारी गई निक्की के आरोपी पति ने यह संकेत देने की कोशिश की है कि निक्की ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
Nikki Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में पत्नी निक्की की क्रूरता से पीटने और जलाकर मारने के आरोपी पति के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद और गिरफ्तारी से पहले आरोपी पति ने यह संकेत दिया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है।
पति विपिन के साथ निक्की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
इंस्टाग्राम पर हिंदी के एक दर्दभरे गीत की धुन के बीच, विपिन (जिसका इंस्टाग्राम प्रोफाइल बताता है कि वह वकील है। उसने लिखा, “तुमने मुझे क्यों नहीं बताया कि क्या हुआ था? तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? तुमने ऐसा क्यों किया? दुनिया मुझे कातिल कह रही है निक्की। इसके बाद उसने लिखा कि “तेरे जाने के बाद मेरे साथ बहुत गलत हो रहा है। अमर उजाला ऐसी किसी पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही हैं।

Nikki murder case
- फोटो : अमर उजाला
'मेरे पास अब कुछ नहीं बचा'
वहीं, एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में, निक्की और विपिन मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। उनका बेटा भी उनके साथ बैठे खुश नजर आ रहा है। इस वीडियो पर उसने कैप्शन लिखा "मैं बर्बाद हो गया हूं। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा"।
वहीं, दहेज की मांग को लेकर पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी ने कहा कि "मैंने नहीं मारा है न मैंने कुछ किया है वो अपने आप आत्महत्या की है, पत्नी और पति में हर जगह लड़ाई होती है ये कोई नई बात नहीं है..."

#WATCH ग्रेटर नोएडा: दहेज की मांग को लेकर पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी ने कहा, "मैंने नहीं मारा है न मैंने कुछ किया है वो अपने आप आत्महत्या की है, पत्नी और पति में हर जगह लड़ाई होती है ये कोई नई बात नहीं है..." https://t.co/QR8d1MmgiB pic.twitter.com/8ok92ekTQq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
निक्की को आग लगाकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या कर दी गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पत्नी की पिटाई करता पति
- फोटो : अमर उजाला
रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे।