{"_id":"6719c78be4eda8315a0f079d","slug":"ghaziabad-property-dealer-murder-dead-body-placed-inside-car-and-set-on-fire-in-dadri-greater-noida-see-photos-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल: कुत्ते के पट्टे से गला दबाया... फिर लाश लेकर चार घंटे तक घूमे; इसलिए दोस्त बने दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल: कुत्ते के पट्टे से गला दबाया... फिर लाश लेकर चार घंटे तक घूमे; इसलिए दोस्त बने दुश्मन
Thu, 24 Oct 2024 11:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी में दोस्तों ने ही गाजियाबाद के प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत दोस्त विशाल राजपूत और जीत चौधरी ने संजय को थाना मधुबन बापूधाम के अक्षय एंक्लेव की जैन बिल्डिंग स्थित घर बुलाया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने पैसे और गहने हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर की हत्या
साथ ही सोने के गहने भी पहनते थे। पैसे और गहनों को हड़पने के लिए दोनों ने मंगलवार दोपहर संजय को बुलाया। वहां तीनों ने बीयर पी। नशा होने पर आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर से सोने की चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी और 6250 रुपये लूट लिए।
प्रॉपर्टी डीलर के विरोध करने पर कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शाम करीब 4 बजे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने उसी समय शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। हालांकि बाहर उजाला होने के कारण वह सफल नहीं हो सके।

अंधेरा छाने के बाद आरोपियों ने प्रॉपटी डीलर की फॉच्यूर्नर में शव पिछली सीट पर डाल दिया। रात करीब 11 बजे दादरी कोतवाली क्षेत्र में कोट पुल से छोलस की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी। वहां पेट्रोल डालकर कार में आग लगा दी। आरोपी अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर डब्बे में लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Property dealer murder
- फोटो : अमर उजाला
कार के नंबर से हुई शव की शिनाख्त
सूचना मिलते ही रात 11 बजे के बाद दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक शव काफी जल चुका था। उसकी शिनाख्त मुश्किल थी। जिंस समेत कपड़ों के कुछ हिस्से बचे थे। मौके से जला हुआ मोबाइल बरामद हुआ। कार के नंबर और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलर की पहचान की।

कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
गाजियाबाद के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की दोस्तों ने कुत्ते के पट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि एक साथ बीयर पीने के बाद प्रॉपर्टी डीलर से सोने की चेन, ब्रेसलेट व अन्य जेवरात और नकदी लूटी और फिर हत्या कर दी। आरोपियों ने दादरी कोतवाली क्षेत्र के नंगला नैनसुख गांव के पास कार में शव रखकर आग लगा दी। कार में आग लगी देखकर आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दादरी कोतवाली पुलिस ने शव की पहचान कर जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।