{"_id":"6a1b21d9cd267ba1720924a0","slug":"fire-breaks-out-in-chemical-and-thinner-storage-area-at-spark-minda-and-600-employees-evacuated-2026-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोएडा में धधकी कंपनी: केमिकल और थीनर स्टोरेज में लगी आग, 150 दमकल कर्मी जुटे; 600 कर्मचारियों को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में धधकी कंपनी: केमिकल और थीनर स्टोरेज में लगी आग, 150 दमकल कर्मी जुटे; 600 कर्मचारियों को बाहर निकाला
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 30 May 2026 11:14 PM IST
सार
Noida Spark Minda Company Fire: स्पार्क मिंडा कंपनी में शनिवार शाम करीब छह बजे भीषण आग लग गई। यह आग केमिकल और थिनर के भंडारण में लगी, जिससे करोड़ों के नुकसान की आशंका है। हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
1 of 7
नोएडा की स्पार्क मिंडा कंपनी में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सेक्टर-59 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी में शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही कंपनी में अफरातफरी मच गई। हादसे के वक्त कंपनी में करीब 600 कर्मचारी काम कर रहे थे। फायर अलार्म बजते ही लोग बाहर की तरफ भागे। कंपनी परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्टोर के आसपास तुरंत ही धुआं भर गया। धुआं भरने व अफरातफरी के बीच पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया। आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला पाया है। अग्निशमन विभाग की ओर से शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। देर रात तक 40 दमकल वाहनों से आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी।
2 of 7
स्पार्क मिंडा कंपनी में आग
- फोटो : अमर उजाला
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर-59 स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली स्पार्क मिंडा कंपनी में शनिवार शाम करीब छह बजे भूतल और प्रथम तल पर आग लगी थी। यहां केमिकल और थिनर का स्टोर में लगी आग तेजी से फैलने लगी। अग्निशमन विभाग की टीम के मौके तक पहुंचने से पहले आग तेजी से फैल चुकी थी।
3 of 7
स्पार्क मिंडा कंपनी में आग
- फोटो : अमर उजाला
शुरुआत में कंपनी के अंदर काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान पांच लोग चोटिल व दम घुटने से परेशान हो गए। पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। पहले पांच दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया था। बाद में 20 और गाड़ियां भेजी गईं। धुएं का गुबार इतना अधिक निकल रहा है कि आग बुझाने में अग्निशमनकर्मियों को परेशानी हो रही है। देर शाम मौके पर 15 और दमकल वाहन भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्पार्क मिंडा कंपनी में आग
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। फिलहाल दमकल विभाग का अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सीएफओ ने बताया कि कंपनी में सात से आठ लाख लीटर पानी का स्टोरेज है। आसपास की कंपनियों से भी पानी भरा जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
स्पार्क मिंडा कंपनी में आग
- फोटो : लाल सिंह
कई जिलों की दमकल वाहन पहुंचे
आग लगने के बाद नोएडा की दमकल गाड़ियों के साथ ही आसपास के जिलों की अग्निशमन टीम भी बुलाई गई। गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर की दमकल टीम पहुंची और आग बुझाने में लग गई। करीब डेढ़ सौ से अधिक अग्निशमन कर्मी देर रात तक आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। केमिकल में आग होने के कारण बुझाने में दिक्कत आ रही है। रूक-रूक कर आग व धुआं निकल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।