निक्की भाटी मौत मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मृतका की बहन कंचन भाटी अपने ससुराल ग्रेटर नोएडा वापस जाएगी। यह फैसला करीब नौ महीने तक चले विवाद के बाद हुआ है। साथ ही दोनों परिवार के बीच बच्चों के भविष्य को लेकर भी समझौता हुआ है।
2 of 5
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : Facebook/kanchanbhati
पंचायत की मध्यस्थता से सुलह
दोनों परिवारों के बीच पंचायत की मध्यस्थता से समझौता हुआ है। पंचायत की कार्रवाई के दौरान कई दौर की चर्चाएं हुईं। बच्चों के भविष्य और परिवार के बड़े हितों को ध्यान में रखते हुए सहमति बनी। समझौते के तहत, कंचन अपने ससुराल लौटेगी।
निक्की को इसी घर में गंभीर रूप से जलाया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके पति विपिन पर उसे जलाने का आरोप लगा था और उसे गिरफ्तार किया गया था। अब दोनों परिवार निक्की के बच्चों के नाम संपत्ति हस्तांतरित करने पर सहमत हुए हैं।
3 of 5
निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों परिवारों के बीच समझौता
निक्की का परिवार ससुराल वालों के खिलाफ मामला वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके लिए न्यायालय में एक हलफनामा दाखिल किया जाएगा। परिवार के सदस्यों ने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया है।
4 of 5
निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
21 अगस्त हो हुई थी निक्की की हत्याकांड
निक्की भाटी की मौत 21 अगस्त, 2025 को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुई थी। घटना के बाद, उसके रिश्तेदारों ने घरेलू हिंसा और दहेज की मांग के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले ने मीडिया का काफी ध्यान आकर्षित किया था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की थी। निक्की के पति विपिन भाटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
5 of 5
निक्की और सास (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच चल रहा था विवाद
निक्की की सास, ससुर और बड़े जीजा को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव और मनमुटाव बना हुआ था। पंचायत के हस्तक्षेप से अब यह विवाद समाधान की ओर बढ़ रहा है। दोनों परिवारों ने बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता देने की बात कही है। पारिवारिक संबंधों को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।