{"_id":"674d7779c079b4f17b03cbbb","slug":"farmer-march-to-delhi-in-pictures-border-jam-traffic-barricades-broken-ambulance-stuck-in-traffic-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में किसानों का दिल्ली कूच: सड़क पर किसान... पुलिस से संग्राम, तोड़ा घेरा; भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में किसानों का दिल्ली कूच: सड़क पर किसान... पुलिस से संग्राम, तोड़ा घेरा; भीषण जाम में फंसी एंबुलेंस
Mon, 02 Dec 2024 02:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:37 PM IST
सार
विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े किसानों को रोकने के लिए बॉर्डरों पर भारी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ टीम को तैनात किया गया है। किसान महामाया फ्लाइओवर के ओर से बॉर्डर पार करने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हजारों किसान नोएडा की सड़कों पर है। वो दिल्ली की तरफ कूच पर अड़े हैं। प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस का सख्त घेरा तोड़कर आगे बढ़ गए, हालांकि थोड़ी दूर पर फिर से किसानों को रोक लिया गया है। उधर, भीषण जाम से हाहाकार मचा है। वाहन चालक और आम लोग परेशान हैं। भीषण जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी अनुसार, सोमवार को किसान नोएडा के रास्ते दिल्ली में घुसने पर अड़े हैं। किसानों का मकसद नोएडा से संसद भवन तक विरोध मार्च निकालने का है। संसद भवन ने शीतकालीन सत्र चल रहा है, ऐसे में किसानों को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर ही रोकने की योजना है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर बैरिकेड लगाकर रूट डायवर्ट किया हुआ है।
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
डायवर्जन के चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा है। नोएडा में भीषण जाम में कई मरीज और एम्बुलेंस भी फंसी गईं। इस दौरान मरीजों का काफी परेशानी हुई। हालांकि एंबुलेंस को थोड़ी देर बाद दूसरी साइड से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
दलित प्रेरणा स्थल पर पुलिस की मजबूत घेराबंदी थी। जिसे प्रदर्शनकारी किसान तोड़कर आगे बढ़ गए। रस्सी से भीड़ को रोकने का पुलिस ने प्रयास किया था, लेकिन किसान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
डीएनडी पर कड़ी बाड़ेबंदी
उधर, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने डीएनडी पर कड़ी बाड़ेबंदी की हुई है। दो बैरिकेडिंग के साथ दो क्रेन, एक ट्रक को बीच हाईवे खड़ा कर दिया है। उधर, ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक फंसा हुआ है। दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस वे की सड़क भी बंद की गई।
उधर, किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने डीएनडी पर कड़ी बाड़ेबंदी की हुई है। दो बैरिकेडिंग के साथ दो क्रेन, एक ट्रक को बीच हाईवे खड़ा कर दिया है। उधर, ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक फंसा हुआ है। दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस वे की सड़क भी बंद की गई।