फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साहिल नहीं अब सोनम को सोनू पसंद था: लिव इन में रहने के लिए दो बच्चों का घोंटा गला, आशिक की औलाद को छोड़ा जिंदा

Fri, 22 Nov 2024 09:54 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Nov 2024 09:54 PM IST
सार

घटना के दिन भी सोनू के पिता घर आए थे। साथ ही महिला से दोनों बच्चों के बारे में पूछा था। इस पर महिला ने कहा कि दोनों बच्चे सो रहे हैं। उनकी तबीयत खराब है। जब दो घंटे बाद भी शाम को बच्चे सोकर नहीं उठे तो सोनू के पिता को शक हुआ उन्होंने कंबल हटाकर देखा तो दोनों बच्चे मृत पड़े थे।

विज्ञापन
Afraid of living with her first husband a mother strangled her two children to death in noida
हत्यारोपी मां - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के खेड़ा धर्मपुर गांव में कलयुगी महिला ने पहले पति संग रहने के डर से अपने छह वर्षीय पुत्री और चार वर्षीय पुत्र की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ लिव-इन में रहने वाले व्यक्ति के पिता से मिली सूचना के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सोनम निवासी (24) खेडा धर्मपुरा गांव बादलपुर के रूप में हुई है। महिला मूलरूप से परतापुर पिलखुवा हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ लिव-इन में रहने वाले व्यक्ति के भाई की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) (हत्या) की धाराओं में केस दर्ज महिला को जेल भेजा है।



Afraid of living with her first husband a mother strangled her two children to death in noida
पुलिस हिरासत में सोनम - फोटो : अमर उजाला

साहिल से की थी सोनम ने लव मैरिज
आरोपी महिला ने हापुड़ निवासी साहिल के साथ परिवार की बिना अनुमति के बिना घर से भाग करके प्रेम विवाह किया था। जिस कारण सोनम का अपने मायके में आना जाना बंद था। साहिल से शादी के बाद महिला को दो बच्चे पुत्री बिट्टो व गोलू हुए थे। शादी के बाद से साहिल सोनम के साथ घरेलू बात को लेकर मारपीट की जाती थी। साहिल ने वर्ष-2021 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। जिसके संबंध में थाना मसुरी गाजियाबाद में साल-2021 मुकदमा पंजीकृत हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 

Afraid of living with her first husband a mother strangled her two children to death in noida
हत्यारोपी सोनम - फोटो : अमर उजाला

पति के जेल जाते ही लिव इन में रहने लगी सोनम
इसके बाद महिला ने कोई सहारा न देख सोनू निवासी खेडा धर्मपुरा बादलपुर के साथ लिव इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। सोनू से सोनम को एक बच्चा नकुल पैदा हुआ। आरोप है कि कुछ जिन पहले जेल से छूटने के बाद साहिल ने महिला को फोन किया। साहिल के जेल से छूटने के बाद महिला को डर लगने लगा कि पहला पति जेल से छूट आया है। कहीं वह उसे उसके बच्चों को परिवार सहित ना मार दे। इस कारण महिला डर के रहने लगी थी। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे साहिल से पैदा हुए दो बच्चे बिट्टो और गोलू घर पर थे, तो महिला ने उन्हें बहाना बनाकर सुला दिया। जब सोनू घर नहीं पर था तो महिला ने दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि पुलिस ने महिला को सिद्ध बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Afraid of living with her first husband a mother strangled her two children to death in noida
हत्यारोपी सोनम - फोटो : अमर उजाला

पकड़े जाने के बाद आत्महत्या की थ्योरी गढ़ने का किया प्रयास
पकड़े जाने के बाद महिला ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस से कहा कि साहिल के जेल जाने के बाद उसने सोनू नामक युवक के साथ रहना शुरू किया था। सोनू से शादी के बाद उसे एक और बेटा हुआ जिसकी आयु डेढ़ साल की है। हाल ही में साहिल जेल से छूटकर वापस आया और सोनम पर उसके साथ रहने का दबाव बनाने लगा। साहिल ने धमकी दी कि अगर वह उसके पास नहीं आई, तो वह सोनम उसके बच्चों और सोनू की हत्या कर देगा। इस डर से उसने पहले पति से जन्मे दोनों बच्चों की हत्या कर दी। उसने सोनू के साथ रहने से पैदा हुए तीसरे बच्चे को इसलिए नहीं मारा क्योंकि वह सोनू का बेटा है और उसे विश्वास था कि सोनू उसकी देखभाल करेगा। 

विज्ञापन
Afraid of living with her first husband a mother strangled her two children to death in noida
हत्यारोपी सोनम - फोटो : अमर उजाला

ऐसे सामने आया सोनम का 'पाप'
दोनों बच्चों की हत्या के बाद महिला ने पहले खुद के भी आत्महत्या की बात कही थी। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस ने साहिल की तलाश शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि सोनू वर्तमान में पास की गत्ते की फैक्टरी में काम करता है। गांव में उसका भाई सोनू भी अपने पिता के साथ रहता है। इस कारण पिता का आना-जाना लगा रहता है। घटना के दिन भी सोनू के पिता घर आए थे। साथ ही महिला से दोनों बच्चों के बारे में पूछा था। इस पर महिला ने कहा कि दोनों बच्चे सो रहे हैं। उनकी तबीयत खराब है। जब दो घंटे बाद भी शाम को बच्चे सोकर नहीं उठे तो सोनू के पिता को शक हुआ उन्होंने कंबल हटाकर देखा तो दोनों बच्चे मृत पड़े थे। इसके बाद लिव-इन में रहने वाले व्यक्ति के सगे भाई राजू निवासी डिफेंस इंक्लेव ग्राम खेड़ा धर्मपुरा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed