फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हर हर शंभू': बच्चा बीमार पति ने घर से निकाला...तब कहां थे उलेमा, पढ़ें- फरमानी की जिंदगी में फरमान की कहानी

Wed, 03 Aug 2022 05:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 03 Aug 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
farmani naaz har har shambhu song and advice from Ulema regarding shariyat and islam
फरमानी नाज - फोटो : फाइल फोटो

इन दिनों भजन 'हर हर शंभू' गाने वाली फरमानी नाज कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। खैर फरमानी नाज ने दो टूक जवाब देते हुए कट्टरपंथियों की बोलती बंद कर दी है। गायिका फरमानी नाज ने मुस्लिम उलेमा को दो टूक जवाब दिया है। नाज ने कहा विरोध करने वाले ये लोग उस वक्त कहां थे जब मेरे पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली थी ? मैं अपने बच्चे का पेट पालने के लिए गाती हूं। अब हम आपको बताते हैं फरमानी की जिंदगी में उनके भाई फरमान के स्थान और संघर्ष के बारे में अहम बातें...

farmani naaz har har shambhu song and advice from Ulema regarding shariyat and islam
परिवार के सदस्यों के साथ फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala

फरमानी का निकाह 25 मार्च 2018 को मेरठ जनपद के छोटा हसनपुर निवासी इमरान पुत्र खलील के साथ हुआ था। निकाह के बाद जब उनको पुत्र हुआ तो वह बीमार था। पति और ससुराल के लोग उन पर रुपये लाने का दबाव बनाते थे। निकाह के 14 महीने बाद वह अपने पिता के घर आ गईं। तब से वह यहीं पर रह रही हैं। उनके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। इतना ही नहीं फरमानी और उनके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

farmani naaz har har shambhu song and advice from Ulema regarding shariyat and islam
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया

फरमानी ने तमाम मुसीबतों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। मायके में फरमानी ने बेटे के उपचार के साथ ही गुजर-बसर के लिए गाने गाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने शुरू कर दिए। इसकी जानकारी मिलने पर इमरान उसे कॉल कर गाली-गलौज करने के साथ ही धमकी भी देता था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
farmani naaz har har shambhu song and advice from Ulema regarding shariyat and islam
फरमानी नाज - फोटो : अमर उजाला
फरमानी के जीवन में फरमान का स्थान

फरमानी नाज अक्सर घरेलू काम करते हुए फिल्मी गीत गुनगुनाती थी। शुरुआत में यह उसकी हॉबी थी, जिसे उसके भाई फरमान ने एक बार मोबाइल से रिकॉर्ड कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसे बड़ी संख्या में लाइक मिले, जिसके चलते उसने बाद में और भी कई गाने गाए, जिन्हें सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया। ऐसे ही एक वीडियो को देख इंडियन आइडल टीम की ओर से फरमानी नाज व उसके भाई फरमान को मुंबई बुलाया गया, जिसके बाद फरमानी नाज देश में प्रसिद्ध हो गईं।

विज्ञापन
farmani naaz har har shambhu song and advice from Ulema regarding shariyat and islam
फरमानी नाज - फोटो : फाइल फोटो
बेटे का ऑपरेशन

खतौली ब्लॉक के गांव मोहम्मदपुर माफी में रहने वाली फरमानी नाज अपने बच्चे का ऑपरेशन कराने के लिए गाने का सहारा लिया था। बीते साल तीन दिसंबर को डॉ. संजीव बालियान उनसे मिलने उनके गांव पहुंचे थे। उन्होंने बेटे का ऑपरेशन एम्स में कराने का आश्वासन भी दिया था। इसी बीच मेरठ स्थित आनंद हास्पिटल के एमडी की ओर से फोन आया, जिन्होंने आश्वासन दिया कि फरमानी नाज के बेटे का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा। बच्चे के सफल ऑपरेशन के बाद उन्होंने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed