फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनसनीखेज: कारोबारी ने पत्नी का किया कत्ल...फिर खुद फंदे पर झूला, सुसाइड नोट में बेटियों को लेकर लिखी यह बात

Fri, 11 Nov 2022 09:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Nov 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
businessman commits suicide after killing wife in Greater Noida Fusion Homes Society
फ्लैट में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा की फ्यूजन होम्स सोसाइटी की तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहने वाले कारोबारी दीपक कुमार गुप्ता (60) ने पत्नी मृदुला गुप्ता (59) की हत्या कर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह कारोबारी का शव किचन में फंदे पर लटका मिला जबकि पत्नी का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। पत्नी के शव के पास में रस्सी बरामद हुई। उसके गले पर निशान थे। पुलिस ने मृदुला की हत्या के बाद कारोबारी के खुदकुशी करने की पुष्टि की। मौके से मिले सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। घटना के वक्त कारोबारी के बेटे, बहू और बेटी भी फ्लैट में मौजूद थे। पुलिस ने बरामद सुसाइड नोट फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। फ्यूजन होम्स सोसाइटी में सपरिवार रहने वाले कारोबारी दीपक कुमार गुप्ता की ईकोटेक-12 औद्योगिक क्षेत्र में लोहे की फैक्टरी है। कुछ समय से कारोबार में लगातार घाटा हो रहा था। इससे उन पर काफी कर्ज हो चुका था।
businessman commits suicide after killing wife in Greater Noida Fusion Homes Society
इसी सोसाइटी में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
बेटा पुष्कर, बहू स्वाति और बेटी भी उनके साथ ही रहते थे। पुष्कर वेब डिजाइनिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुष्कर की पत्नी ने यूपी-112 पर कॉल कर सास-ससुर ने खुदकुशी करने की सूचना दी। 
businessman commits suicide after killing wife in Greater Noida Fusion Homes Society
इसी सोसाइटी में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह, बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजन ने दोनों के खुदकुशी की जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने जांच के बाद बताया कि दीपक ने पहले रस्सी ने गला दबाकर पत्नी मृदुला की हत्या की है। इसके बाद स्वयं दीपक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
businessman commits suicide after killing wife in Greater Noida Fusion Homes Society
इसी सोसाइटी में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में रहने वाले उद्यमी दीपक कुमार गुप्ता न केवल कर्ज में डूब चुके थे। बल्कि उन्हें अपनी दो बेटियों का विवाह न कर पाने का दर्द सता रहा था। उनकी पत्नी मृदुला गुप्ता भी बेटियों की शादी न होने के कारण परेशान रहती थीं और डिप्रेशन में रहने लगी थीं। दीपक की बड़ी बेटी की आयु 36 और छोटी की 26 वर्ष है।
विज्ञापन
businessman commits suicide after killing wife in Greater Noida Fusion Homes Society
घटना के बाद सोसाइटी में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
मृदुला कई बार बेटियों के विवाह के संबंध में दीपक से बात करती थी, तो वह दोनों ही परेशान हो जाते थे। पत्नी के डिप्रेशन में रहने के कारण भी दीपक काफी परेशान थे। आशंका जताई जा रही है बेटी की शादी या कर्ज आदि को लेकर विवाद के बाद उन्होंने पत्नी की हत्या की है। सोसाइटी के लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर कुछ सवाल भी उठा रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed