{"_id":"636c6e443200d07e031c8ea0","slug":"girlfriend-pushed-from-third-floor-in-noida-young-man-was-harassing-his-girlfriend-since-his-marriage-in-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनकी आशिक: शादी के बाद भी प्रेमिका का न छोड़ रहा था पीछा, दूर जाने पर ली जान, शव के साथ ऐसा करने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनकी आशिक: शादी के बाद भी प्रेमिका का न छोड़ रहा था पीछा, दूर जाने पर ली जान, शव के साथ ऐसा करने की कोशिश की
Thu, 10 Nov 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के होशियारपुर गांव में तीसरी मंजिल से धक्का देकर प्रेमिका की हत्या करने का आरोपी गौरव अपनी शादी के बाद से लगातार उसे परेशान कर रहा था। छह महीने पहले युवक की शादी हो गई थी। इस कारण युवती उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी। वहीं, बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस युवक और युवती के मोबाइल व सीसीटीवी की जांच भी कर रही है। होशियारपुर निवासी युवती की गौरव से दोस्ती थी। बिजनौर निवासी गौरव नोएडा में सेक्टर-71 में रह रहा है। छह माह पहले गौरव की शादी हो गई थी। इसके बावजूद वह युवती का पीछा नहीं छोड़ रहा था, जबकि वह अलग होना चाहती थी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को गौरव ने मिलने के बहाने युवती को होशियारपुर मार्केट में बुलाया था। यहां बातचीत में युवती ने उससे अलग होने को कहा तो गौरव ने तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। जब युवती की मौत हो गई तो वह शव को छिपाने व जलाने के लिए ले जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बरती लापरवाही
जब युवती छत से गिरी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। कोतवाली सेक्टर-49 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आसपास के लोगों से घटना के बारे में पहले पूरी जानकारी नहीं ली। पुलिस ने अस्पताल के बारे में भी पता नहीं लगाया, जहां प्राथमिक तौर पर युवती को ले जाया गया था। इस कारण युवती और आरोपी युवक को ट्रेस करने में काफी समय लग गया। जब युवती के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए तो पुलिस ने गौरव की लोकेशन ट्रेस की।

घटनास्थल पर पड़ी चप्पल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक महीने पहले युवती के परिजनों ने की थी पुलिस से शिकायत
युवती के परिजनों ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की थी कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। उस वक्त पुलिस ने गौरव को धारा 151 के तहत निरुद्ध किया था। युवती के परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी युवक युवती को लगातार परेशान कर रहा था।

जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : ट्विटर
इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस और स्थानीय पुलिस चौकी में की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण गौरव का मनोबल बढ़ता गया और युवती को परेशान करता रहा। आखिरकार पुलिस की लापरवाही से मंगलवार को युवती की जान चली गई।