फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से दो महिला समेत तीन मजदूरों की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 05 Jun 2025 08:20 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 08:20 PM IST
सार

हादसे वाली जगह पर काम कर रहे साथी मजदूरों का कहना है कि गुरुवार शाम को आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निर्माण कार्य के दौरान सात मजदूर बेसमेंट में काम कर रहे थे। उसी दौरान बगल में स्थित एक खाली प्लॉट की दीवार अचानक गिर गई।

विज्ञापन
accident in Noida Three workers including two women died due to collapse of basement wall under construction
निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से दो महिला समेत तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 कोतवाली स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान खाली प्लॉट की एक दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में पांच मजदूर आ गए। हादसे में गांव सिरसी थाना खन्ना महोबा निवासी अनीता (32), मकबराई महोबा निवासी मालती (34) और उनके पति पुष्पेंद्र (40) की मौत हो गई। वहीं गांव ननोरा थाना श्रीनगर महोबा निवासी धीरेंद्र कुमार (32) और ककोड़ बुलंदशहर निवासी उमेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Trending Videos
accident in Noida Three workers including two women died due to collapse of basement wall under construction
निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से दो महिला समेत तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि संबंधित ठेकेदार कुलदीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतकों के परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

accident in Noida Three workers including two women died due to collapse of basement wall under construction
निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से दो महिला समेत तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

हादसे वाली जगह पर काम कर रहे साथी मजदूरों का कहना है कि गुरुवार शाम को आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निर्माण कार्य के दौरान सात मजदूर बेसमेंट में काम कर रहे थे। उसी दौरान बगल में स्थित एक खाली प्लॉट की दीवार अचानक गिर गई। इससे बेसमेंट में काम कर रही अनीता, मालती और उनके पति पुष्पेंद्र के अलावा धीरेंद्र कुमार और उमेश दीवार के मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
accident in Noida Three workers including two women died due to collapse of basement wall under construction
घायल मजूदर की इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

हादसे की जानकारी मिलते ही ईकोटेक-1 और थाना कासना पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को तुरंत किसी तरह बेसमेंट से निकालने के बाद एंबुलेंस की मदद से तत्काल डेल्टा-1 स्थित ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अनीता, मालती और पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जहां घायलों की हालत को स्थिर बताया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि पिछले दिनों बारिश हुई थी। इस कारण आशंका है कि कंपनी के बगल में स्थित खाली प्लॉट की दीवार की नींव कमजोर हो गई। नींव धंसने के कारण ही दीवार गिरने की आशंका है।

विज्ञापन
accident in Noida Three workers including two women died due to collapse of basement wall under construction
निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से दो महिला समेत तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

मुआवजे और जवाबदेही की मांग
सभी मजदूर कुछ दिन पहले ही रोजगार के लिए आए थे। पुलिस ने घायलों के अलावा मृतकों के परिजन को इसकी सूचना दी है। हादसे की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद परिजन मौके पर अस्पताल पहुंचे। मृतकों के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और ठेकेदार के अलावा बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मृतकों के परिजन का कहना है कि मजदूरों के मौत से उनके घर में रोजी रोटी का संकट हो गया है। मृतकों की मेहनत से घर का चूल्हा जलता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed