पुलिस ने शनिवार रात को नोएडा के सेक्टर-135 स्थित एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारकर 192 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें फार्म हाउस के मालिक व पांच मुख्य आयोजकों समेत गाजियाबाद पुलिस का एक सिपाही और एक पूर्व विधायक का भतीजा भी शामिल हैं। पार्टी में शराब व अन्य नशीले पदार्थ परोसे जा रहे थे। जानें इस रेव पार्टी की चौंकाने वाली अंदरूनी सच्चाई...
नोएडाः सामने आई रेव पार्टी की इनसाइड स्टोरी, इस हालत में पकड़े गए थे 192 युवक-युवतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्म हाउस से भारी मात्रा में शराब, बीयर, हुक्के, तंबाकू, लैपटॉप सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई है। एसएसपी ने स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही एक्सप्रेस-वे कोतवाली के थानाध्यक्ष हंसराज भदौरिया को निलंबित करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति भी मांगी है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-135 में रेव पार्टी की सूचना मिली। इस पर उन्होंने स्थानीय पुलिस को बगैर सूचना दिए अपनी टीम के साथ फार्म हाउस पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। डीजे पर नशे में धुत होकर नाच रहे युवक-युवतियां भागने लगे, लेकिन पुलिस ने मौके से 31 युवतियों समेत 192 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। युवतियों में 8 प्रोफेशनल डांसर शामिल हैं। फार्म हाउस मालिक मंडोली निवासी अमित त्यागी और उसके चार संचालक मित्रों कपिल सिंह, पंकज शर्मा, अदनान व बालेश को भी वहीं दबोच लिया। गिरफ्तार युवक-युवतियों में ज्यादातर दिल्ली, हरियाणा और कुछ नोएडा के हैं।
आयोजकों ने फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को इस पार्टी में आमंत्रित किया था। प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये शुल्क तय किया गया था, जबकि युवतियों की निशुल्क एंट्री थी। एसएसपी ने बताया कि पार्टी के आयोजकों के पास शराब परोसने की अनुमति नहीं थी। इस कारण आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक्सप्रेसवे पुलिस की मिलीभगत से चल रही थी रेव पार्टी
यमुना पुश्ते पर बने फार्म हाउस में एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस की मिलीभगत से रेव पार्टी चल रही थी। एसएसपी को जब रेव पार्टी की सूचना मिली तो वे खुद ही निकल पड़े और अपने साथ जिले के तमाम बड़े अधिकारियों व कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम को साथ ले गए। एक्सप्रेसवे कोतवाली की पुलिस को उन्होंने भनक भी लगने नहीं दी। रात भर चले छापे में स्थानीय एसएचओ, चौकी प्रभारी, बीट कांस्टेबल को दूर रखा गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मी भी इस पार्टी में शामिल होने आए थे। उन दोनों की पहचान की जा रही है। एसएसपी ने एसपी सिटी को एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिसकर्मियों की मिलीभगत की जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी सिटी की रिपोर्ट के बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अब तक की नोएडा पुलिस की रेव पार्टी पर सबसे बड़ी कार्रवाई है।
युवक की एंट्री फीस 10 हजार, युवतियों की फ्री
आयोजकाें ने युवकों के लिए 10 हजार रुपये की एंट्री फीस रखी थी। जबकि युवतियों की एंट्री फ्री थी। एंट्री फीस के अलावा शराब और हुक्के का चार्ज अलग था। गिरफ्तार युवतियों में आठ मनोरंजन करने वाली थीं जो आयोजकों की तरफ से बुलाई गई थीं। प्रति युवती को एक हजार रुपये प्रति इवेंट के हिसाब से पैसे दिए जाते थे। इसके अलावा जो युवतियां ग्राहकों से ज्यादा पैसा पार्टी में खर्च कराती थीं, उन्हें 10 फीसदी इवेंट के हिसाब से कमीशन दिया जाता था।