Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children with disabilities in municipal schools will get an equal opportunity

Delhi NCR News: निगम स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को मिलेगा बराबरी का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
- सामान्य बच्चों के साथ खेलेंगे, भोजन करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

- समावेशी शिक्षा को लेकर शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। निगम स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को अलग रखने के बजाय सामान्य बच्चों के साथ हर गतिविधि में शामिल किया जाएगा। वे दूसरे बच्चों के साथ खेलेंगे, एक साथ भोजन करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। शिक्षा निदेशक आयुषी ने कहा कि स्कूलों में ऐसा माहौल तैयार करने की जरूरत है, जहां कोई भी बच्चा खुद को उपेक्षित या अलग महसूस न करे।
शाहदरा उत्तरी क्षेत्र (वर्तमान में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र) के अपने पहले दौरे में अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों की बैठक में उन्होंने कहा कि शिक्षकों को प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत जरूरतों को समझना चाहिए। दिव्यांग बच्चों को केवल संसाधन कक्ष तक सीमित रखने के बजाय खेल के मैदान, पुस्तकालय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ खेलने व गतिविधियों से बच्चों में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता बढ़ेगी।
विज्ञापन

बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल, संगीत और कला को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। शिक्षा निदेशक ने कहानियों, कविताओं और प्रश्नोत्तरी के जरिए पढ़ाई को रोचक बनाने तथा स्कूलों में रीडिंग कॉर्नर विकसित करने का सुझाव दिया, ताकि बच्चों में पढ़ने की आदत बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के करीब 190 निगम स्कूलों में 87,728 बच्चे पढ़ते हैं और 2300 से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों से औपचारिकताओं से ऊपर उठकर बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और तनावमुक्त कार्य-संस्कृति अपनाने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों को अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन 30 से 60 मिनट निकालने की सलाह दी। बैठक में स्कूल प्रमुखों ने फंड, सुरक्षा, मरम्मत और खेल सामग्री की कमी जैसे मुद्दे भी उठाए। इस दौरान उप शिक्षा निदेशक डॉली कौर, डीडीओ ध्रुव शाह सहित सभी प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed