{"_id":"5d1c7b6b8ebc3e3cf3175c90","slug":"noida-house-maid-killed-and-thrown-between-two-towers-in-silicon-city-this-is-how-rescued-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोएडाः घरेलू सहायिका को दी बेरहम मौत, 12वीं मंजिल पर दो टावरों के बीच इस हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः घरेलू सहायिका को दी बेरहम मौत, 12वीं मंजिल पर दो टावरों के बीच इस हालत में मिला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Jul 2019 03:36 PM IST
1 of 13
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोएडा सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी के दो टावरों की दीवारों के बीच खाली स्थान में 12वीं मंजिल पर एक युवती का शव सड़ी गली हालत में मिला। युवती इसी सोसायटी में घरेलू सहायिका का काम करती थी और 28 जून से लापता थी। बदबू आने के बाद सोसाइटी के निवासी ने पुलिस को सोमवार सुबह सूचना दी। इसके बाद सुबह आठ बजे से पुलिस ने शव निकालने का प्रयास किया।
2 of 13
- फोटो : अमर उजाला
बाद में एनडीआरएफ की टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद करीब तीन बजे शव को बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर केबल तार की सहायता से 18वीं मंजिल से दोनों टावरों के खाली स्थान में डाला गया। इसके बाद शव 12वीं मंजिल पर अटक गया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह सी टावर के फ्लैट 1207 में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी जीपी मिश्रा को बदबू आ रही थी। उन्होंने इसकी शिकायत टावर इंचार्ज से की और सुरक्षा अधिकारियों के साथ 17वीं मंजिल पर गए।
3 of 13
सोसायटी के बाहर लगी देखने वालों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहां से देखा तो सी व डी टावर के एक फुट के गैप में 12वीं मंजिल के पास एक युवती का शव लटका था। करीब आठ बजे सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव को निकालने में कामयाब नही हुुई। इसके बाद एनडीआरएफ को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर 12:30 बजे ऑपरेशन शुरू किया और ढाई घंटे के बाद करीब तीन बजे फ्लैट की दीवार काटकर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
4 of 13
उतारा गया शव
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम को 19 वर्षीय युवती की पहचान, कटिहार बिहार निवासी सोनामुनी के रूप में हुई है। वह टावर डी में ही रहने वाले इंटीरियर डिजाइनर जयप्रकाश के घर में एक साल से रहकर काम कर रही थी, लेकिन 28 जून से लापता थी।
5 of 13
- फोटो : अमर उजाला
जयप्रकाश ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से नहीं की थी। सोनामुनी के घरवालों को जानकारी दी गई थी। सोमवार सुबह जयप्रकाश गुरुग्राम गए थे। दोपहर में उन्हें सोसायटी में शव मिलने की जानकारी हुई तो शाम को वह मोर्चरी पहुंचे और पहचान की। पुलिस के मुताबिक, सोनामुनी के घरवाले बिहार से नोएडा आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।