फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida girl stood against her father for molesting her friend while bathing file fir

नहा रही थी सहेली, अचानक बाथरूम में घुस गया पिता, युवती ने उठाया हैरान करने वाला कदम

Fri, 23 Aug 2019 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 23 Aug 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
noida girl stood against her father for molesting her friend while bathing file fir

नोएडा सेक्टर-93 की जेजे कॉलोनी में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसके बाद आरोपी की बेटी उसके ही खिलाफ खड़ी हो गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी। यह मामला एक युवती के पिता के द्वारा उसकी सहेली से छेड़छाड़ का है। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


गौरतलब है कि जेजे कॉलोनी में रहने वाली युवती की सहेली के साथ छेड़खानी करने पर युवती अपने पिता से भिड़ गई। युवती ने अपने पिता की चंगुल से सहेली को बचाया, फिर पुलिस को फोन कर शिकायत की।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग गया था। कोतवाली फेज टू पुलिस मामले की जांच कर रही है। फेज टू निवासी युवती के घर सहेली (19) रहने आई थी। बुधवार शाम सहेली घर में नहा रही थी और बाथरूम का दरवाजा लॉक करना भूल गई थी।

इतने में युवती का पिता वहां पहुंच गया और सहेली को पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। पहले तो उसने विरोध किया जब आरोपी नहीं हटा तो पीड़िता ने शोर मचाया तो युवती वहां पहुंची और किसी तरह पिता से लड़कर सहेली को अलग किया।

विज्ञापन

शिकायत में यह भी है कि आरोपी ने सहेली को छेड़छाड़ करने के बाद पीटा भी। युवती का कहना है कि उसके पिता उसे भी कई बार पीटते हैं।

वह नशे के आदी हैं और घर आकर गाली-गलौज भी करते हैं। युवती ने अपने पिता की करतूत की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली फेज टू पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed