फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लिपकार्ट-अमेजॉन के नाम पर चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, नोएडा में 45 युवक-युवतियां गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2019 03:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 Nov 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Noida fake call center busted in sector 6, 45 boys girls arrested fraud in flipkart amazon name
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ - फोटो : जेपी शर्मा

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार रात नोएडा के सेक्टर-6 और 7 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर चार टीम लीडर समेत 45 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 23 युवतियां और 22 युवक शामिल हैं। कॉल सेंटर मालिक और डाटा उपलब्ध कराने वाला आरोपी अभी फरार है।

Noida fake call center busted in sector 6, 45 boys girls arrested fraud in flipkart amazon name
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ - फोटो : जेपी शर्मा

आरोपी एक दिन में 100 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे और डेढ़ साल में हजारों लोगों से लाखों की ठगी कर चुके हैं। वह लोगों के पास किसी भी नामी ऑनलाइन कंपनी के नाम से कॉल कर झांसा देते थे कि उनका लकी ड्रॉ निकला है या फिर उन्हें कंपनी की ओर से विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद आरोपी कहते थे कि आप कोई भी सामान ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

Noida fake call center busted in sector 6, 45 boys girls arrested fraud in flipkart amazon name
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ - फोटो : जेपी शर्मा

उसकी खरीदारी पर आपको 30 से 40 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा आरोपी एलईडी आदि सामान निकलने का झांसा देकर सिक्योरिटी चार्ज, रजिस्ट्रेशन चार्ज, जीएसटी आदि मदों का हवाला देकर ऑनलाइन अपने खाते, पेटीएम आदि में रुपया जमा करा लेते थे। एक ही मालिक दो फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Noida fake call center busted in sector 6, 45 boys girls arrested fraud in flipkart amazon name
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 45 युवक-युवतियां गिरफ्तार - फोटो : जेपी शर्मा

बृहस्पतिवार को एसएसपी वैभव कृष्ण ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और अन्य नामी कंपनियों की ऑनलाइन शापिंग साइटों के ग्राहकों को इनाम में एलईडी, लकी ड्रा व डिस्काउंट का लालच देकर ठगी का धंधा चल रहा है।

विज्ञापन
Noida fake call center busted in sector 6, 45 boys girls arrested fraud in flipkart amazon name
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ - फोटो : जेपी शर्मा

कॉल सेंटर नोएडा के जी-13 टाप फ्लोर सेक्टर-6 और डी-156 टॉप फ्लोर सेक्टर-7 में संचालित किए जा रहे थे। लोगों को झांसे में लेकर आरोपी बैंक खाते, गूगल पे, फोन पे आदि पर रकम ट्रांसफर करा लेते थे। कॉल सेंटर को कहीं रजिस्टर्ड भी नहीं कराया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed