फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति ही निकला हत्यारा, भाई से बोली थी नैंसी- दो दिन बात ना हो तो समझ जाना मैं मर गई

Thu, 28 Nov 2019 02:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पानीपत/थर्मल/मतलौडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पानीपत/थर्मल/मतलौडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 Nov 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
delhi husband killed wife thrown dead body in panipat shocking revelation by her cousin brother
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता नैंसी (21) का शव रिफाइनरी के पास झाड़ियों में मिला। नैंसी 11 नवंबर के बाद से लापता थी। उसके कनपटी पर बायीं ओर गोली मारी गयी है। परिजनों ने हत्या का आरोप पति, उसके ममेरे भाई और दोस्त पर लगाया है। इस मामले में अब नैंसी के चचेरे भाई ने जो खुलासा किया है वह चौंकाने के साथ ही दुखी करने वाला भी है। नैंसी के भाई ने बताया कि नैंसी की हत्या से दो दिन पहले यानी 9 नवंबर को दोनों की बात हुई थी और तब उसने कुछ ऐसी बात बताई थी कि अगर उसपर यकीन किया गया होता तो आज नैंसी जिंदा होती...

delhi husband killed wife thrown dead body in panipat shocking revelation by her cousin brother
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने बताया कि दोनों दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोप है कि पति ड्रग्स के लिए पैसे न लाने पर नैंसी को परेशान कर रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या कर शव रिफाइनरी के पास फेंक दिया गया। मतलौडा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना जनकपुरी नई दिल्ली पुलिस ने आरोपी पति, उसके ममेरे भाई और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

delhi husband killed wife thrown dead body in panipat shocking revelation by her cousin brother
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

अगर दो दिन बात ना हो तो समझ जाना मैं मर गई-

नैंसी के चचेरे भाई जतिन शर्मा ने बताया कि नैंसी शादी के बाद से ही काफी दुखी थी। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। 9 नवंबर को उसके साथ मारपीट की गई। उसने उसे और मां को फोन करके बताया कि वो बहुत दुखी हैं। ये लोग उसे मार देंगे। अगर मेरी आप लोगों से दो दिन बात ना हो तो समझ जाना मुझे मार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi husband killed wife thrown dead body in panipat shocking revelation by her cousin brother
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सागर पुरी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उनकी तीन बेटे-बेटियों में नैंसी सबसे बड़ी थी। रिद्घिमा छोटी बहन व दीवान शर्मा छोटा भाई है। पिता संजय शर्मा का अपना काम है। तीन साल पहले नैंसी की दोस्ती जनकपुरी निवासी साहिल चोपड़ा पुत्र अश्वनी चोपड़ा के साथ हुई थी। अश्वनी चोपड़ा का दिल्ली में कार सेल एंड परचेज का काम है। दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद सात मार्च को दोनों ने मंदिर में शादी की थी।

विज्ञापन
delhi husband killed wife thrown dead body in panipat shocking revelation by her cousin brother
delhi husband killed wife - फोटो : अमर उजाला

अभी दोनों की शादी रजिस्टर्ड नहीं थी और 11 नवंबर को ही रजिस्ट्रेशन होना था। इसी रात को नैंसी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों को 22 नवंबर को पता चला कि नैंसी घर पर नहीं है। उसके सास-ससुर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। ना ही उसके पति शाहिल का कोई अता पता था। 23 नवंबर को पुलिस में साहिल व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed