फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना हेलमेट पेट्रोल लेने के लिए चालकों ने किए कैसे-कैसे जुगाड़, पेट पकड़कर हंसोगे, देखें तस्वीरें

Sun, 02 Jun 2019 01:02 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Jun 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
No helmet or petrol no rule apply in Gautam Buddha Nagar
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए जुगाड़ करता हुआ - फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर जिले की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे हादसों से चिंतित प्रशासन ने एक जून से ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ नियम लागू कर दिया। पहले दिन इसका कहीं असर दिखाई दिया तो कहीं नियम बेअसर साबित हुआ। निगरानी के अभाव में पेट्रोल पंपों के बाहर एक दूसरे से हेलमेट मांगने का खेल जमकर चला। पेट्रोल न मिलने पर कई जगह पंप कर्मचारियों के साथ झगड़े की नौबत भी आ गई। कुछ पेट्रोल पंपों पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान भी काटे।
No helmet or petrol no rule apply in Gautam Buddha Nagar
दूसरे वाहन चालक से हेलमेट लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
हेलमेट का जुगाड़ करते दिखे लोग
पंप संचालकों को बिना हेलमेट दुपहिया चालकों को पेट्रोल न देने के सख्त निर्देश हैं लेकिन पहले ही दिन कई पंप संचालक लापरवाही बरतते दिखे। सेक्टर-62, सेक्टर-63, सेक्टर-54 ग्रीन बेल्ट स्थित पेट्रोल पंप के बाहर दुपहिया चालक हेलमेट का जुगाड़ कर रहे थे। पंप के बाहर खड़े होकर दूसरे दुपहिया चालकों से थोड़ी देर के लिए हेलमेट उधार मांगकर लोगों ने काम चलाया। पंप कर्मियों के सामने यह खेल खुलेआम चलता रहा।
No helmet or petrol no rule apply in Gautam Buddha Nagar
पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहन चालक - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल नहीं मिला तो झगड़ने लगे
हालांकि, जिला प्रशासन की सख्ती को लेकर लोगों में खासी जागरूकता भी देखी गई लेकिन हेलमेट लगाने में शर्म महसूस करने वाले कई लापरवाह दुपहिया चालक पेट्रोल पंपों पर दबंगई दिखाते मिले। सेक्टर-62 पेट्रोल पंप पर ऐसा ही नजारा दिखा। बिना हेलमेट पेट्रोल डालने से पंप कर्मी ने इनकार कर दिया तो वाहन चालक झगड़ने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
No helmet or petrol no rule apply in Gautam Buddha Nagar
बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को रोकता सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान
ट्रैफिक पुलिस ने सुबह से ही कई पेट्रोल पंपों के बाहर अपनी टीम तैनात की थी। बिना हेलमेट पहुंचने वाले लोगों को रोककर उनके चालान काटे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि सेक्टर-14 पेट्रोल पंप के बाहर सुबह 10 बजे तक 31 लोगों के चालान काट दिए गए। इस दौरान लोगों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
No helmet or petrol no rule apply in Gautam Buddha Nagar
बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को रोकता सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा यानी पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल योजना' की शुरुआत शनिवार को हुई। जिलाधिकारी ने वाहन चालकों एवं पेट्रोल पंपों को निर्देश जारी किए थे। डीएम बी एन सिंह ने कहा कि जिले में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट का प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। हेलमेट नहीं लगाने वालों को पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed