{"_id":"6a8b025a53c9a1a5b407808f","slug":"honorarium-for-guest-nursery-teachers-has-not-increased-for-9-years-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151840-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 9 साल से नहीं बढ़ा अतिथि नर्सरी शिक्षकों का मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 9 साल से नहीं बढ़ा अतिथि नर्सरी शिक्षकों का मानदेय
विज्ञापन
नई दिल्ली। मानदेय बढ़ाने, सेवा सुरक्षा और समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर अतिथि नर्सरी शिक्षक संघ ने छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा के मुताबिक, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे अतिथि नर्सरी शिक्षक पिछले नौ साल से 1000 रुपये प्रतिदिन के मानदेय पर काम कर रहे हैं। साल 2017 में तय हुआ यह मानदेय आज तक नहीं बढ़ाया गया है। सरकारी छुट्टियों का भुगतान भी नहीं मिलने से शिक्षकों की वास्तविक मासिक आय करीब 20 से 22 हजार रुपये ही रह जाती है। बढ़ती महंगाई में इतनी आय में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
शिक्षकों ने मांग की कि दैनिक भुगतान की व्यवस्था खत्म कर निश्चित मासिक वेतन दिया जाए, ताकि सरकारी छुट्टियों में भी आय प्रभावित न हो। विधायक करतार सिंह तंवर ने शिक्षकों को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर मामले का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। संवाद