फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Open drains and construction sites have become death traps; the government wakes up only after accidents occur: Congress

खुले नाले और निर्माण स्थल बने जानलेवा, हादसों के बाद जागती है सरकार : कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जसोला इलाके में शनिवार सुबह आठवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र मिथुन के खुले नाले में गिरने और दिनभर तलाश के बावजूद लापता रहने की घटना को दिल्ली सरकार की गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि बारिश के मौसम में दिल्ली के कई इलाकों में खुले नाले, जलभराव वाले स्थान व निर्माण स्थल जानलेवा बने हुए हैं, लेकिन सरकार व एजेंसियां खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने में विफल रही हैं। हादसों को रोकने के लिए पहले से प्रभावी व्यवस्था नहीं की जाती। प्रदेश अध्यक्ष ने मिथुन की तलाश के लिए सभी संसाधन व बचाव दल लगाने व परिवार को हरसंभव सहायता देने की मांग की। उन्होंने दिल्ली सरकार से सभी खुले नालों, ड्रेनों व निर्माण स्थलों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने की भी मांग की। यादव ने कहा कि सरकार को हादसों के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर जवाबदेही तय करनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed