नितिन ने जब उसे पहली बार उसके लाजपत नगर स्थित ऑफिस में देखा था तभी उसे पहली नजर वाला प्यार हो गया था। वहां वो प्रियंका से ग्रेटर कैलाश में खुलने वाले उसके रेस्त्रां-बार के इवेंट के आयोजन के लिए मिलने गया था। जल्द ही नितिन ने प्रियंका को महंगे गिफ्ट्स भेजने शुरू कर दिए और उसे अन्य कार्यक्रमों के लिए फोन करना शुरू किया।
2 of 8
मॉडल प्रियंका कपूर की बहन व पापा
शुरूआत में तो प्रियंका ने नितिन के उपहारों को लेने से इंकार कर दिया लेकिन जब उसे पता चला कि नितिन उससे शादी करना चाहता है तो वो मान गई। प्रियंका के दोस्त का कहना है कि पहले तो वो नितिन से शादी करने में झिझकती थी क्योंकि वह पहले ही शादी-शुदा था और उसके दो बच्चे हैं।
3 of 8
मॉडल प्रियंका कपूर के परिजन
लेकिन बाद में जब नितिन ने अपनी दस साल की शादी तोड़ नवंबर 2015 में अपनी पहली बीवी से तलाक ले लिया तो प्रियंका नितिन से शादी के लिए तैयार हो गई। दोनों की शादी इसी साल 6 जनवरी को हुई थी। शादी के बाद के इन झगड़ों से कलेष इतना बढ़ा कि उसने सुसाइड नोट में लिख दिया-'नितिन चाहता था मैं घर छोड़ दूं तो अब मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं।'
प्रियंका के साथ इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाली तहरीमा का कहना है कि जैसा कि हम नितिन के परिवार के बारे में नहीं जानते थे इसलिए हमें ये एक परफेक्ट लव स्टोरी लगती थी। तहरीमा का कहना है कि उसी ने प्रियंका को पिछले साल अप्रैल में नितिन से मिलवाया था। खबर तो ये भी है कि नाइट लाइफ से उसका प्यार भी उसकी मौत का कारण बना। उसे पब आदि जाना पसंद था लेकिन नितिन उसे नहीं जाने देता था।
5 of 8
मॉडल प्रियंका कपूर का पति नितिन चावला
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका की बहन डिंपी ने बताया कि जब नितिन के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था उस दौरान वो प्रियंका के साथ उसके दिल्ली से बाहर पड़ने वाले काम में जाता था। नितिन प्रियंका के परिवार से उसके गुड़गांव स्थित घर पर भी मिला था। डिंपी कहती है कि प्रियंका ने इस होली पर अपनी मां को अपने बारे में बताया था। नितिन ने शादी के बाद प्रियंका के लिए डिफेंस कॉलोनी में अपार्टमेंट भी लिया था लेकिन दो महीने से उसका किराया भी नहीं दिया था जो दोनों के बीच में झगड़े की एक बड़ी वजह थी।