निर्भया के दोषी मुकेश की परिवार सदस्यों से अंतिम मुलाकात की घड़ी जल्द आने वाली है। 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय होने के बाद जेल प्रशासन ने मुकेश के परिवार वालों को एक पत्र लिखकर उन्हें अंतिम मुलाकात की तारीख बताने के लिए कहा है।
जानिए क्या है लिखा है तिहाड़ ने उस खत में जो मुकेश के परिवार को भेजा गया है...
2 of 5
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
पत्र में लिखा गया है कि 1 फरवरी की सुबह छह बजे मुकेश को फांसी पर लटकाया जाएगा। यदि वह चाहें तो मुकेश से अंतिम मुलाकात कर सकते हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि फांसी की सजा का एलान होने के बाद मुकेश ने सुप्रीम कोर्ट में सुधारात्मक याचिका दाखिल की थी। लेकिन अदालत ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया।
3 of 5
मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति को भेजी
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद मुकेश के वकील ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दाखिल की थी। जिसमें फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने की अपील की गई थी। लेकिन राष्ट्रपति ने उसकी दया याचिका को भी खारिज कर दिया। उसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों को एक फरवरी को फांसी पर लटकाने का फरमान जारी कर दिया।
फांसी का फरमान जारी होने के बाद जेल प्रशासन दोषियों को फांसी पर लटकाने की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जेल मैनुअल के मुताबिक दोषियों को विभिन्न जेलों से जेल नंबर तीन के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
साथ ही दोषियों को पत्र लिखकर यह पूछा जा चुका है कि यदि वह कोई वसीयत वगैरह करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दें। इसके अलावा अब मुकेश के परिवार वालों को अंतिम मुलाकात का पत्र भी भेज दिया गया है और उन्हें जल्द तारीख बताने के लिए कहा गया है।