फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Truck runs over two hotel management students; both killed

दिल्ली में हादसा: ट्रक ने होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों को रौंदा, दोनों की मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 01:54 AM IST
सार

दिल्ली के वसंत कुंज में तेज रफ्तार ट्रक होटल मैंनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे बाइक सवार छात्रों सुंदरनगर, हिसार, हरियाणा निवासी दक्ष व मध्यप्रदेश निवासी चिराग उमरेडकर को रौंदा दिया। दोनों की मौत पर पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Delhi: Truck runs over two hotel management students; both killed
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के वसंत कुंज में नांगल देवत रेड लाइट और रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास स्ट्रेच ने दो परिवारों के चिराग को बुझा दिया। यहां तेज रफ्तार ट्रक होटल मैंनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे बाइक सवार छात्रों सुंदरनगर, हिसार, हरियाणा निवासी दक्ष व मध्यप्रदेश निवासी चिराग उमरेडकर को रौंदा दिया। दोनों की मौत पर पर ही मौत हो गई थी। दक्ष का सिर बुरी तरह कुचल गया जिससे कई टुकड़े हो गए थे।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दक्ष व चिराग छत्तरपुर में रहते थे और एक इंस्टीट्यूट से होटल मैंनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों ही महिपालपुर में दोस्तों के साथ पार्टी करके रात डेढ़ बजे घर लौट रहे थे। नांगल देवत के पास दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर के बॉडी बंद ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। ट्रक का एक पहिया दक्ष के सिर के ऊपर से गुजर गया। वसंतकुंज पुलिस को एम्स के ट्रामा सेंटर से सूचना मिली।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक अंकित यादव ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से हरदोई, यूपी निवासी अंकित ने बताया कि वह एयरपोर्ट पर सामान उतारकर छत्तरपुर स्थित घर जा रहा था। उसने जब आवाज सुनी तो ट्रक को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर एक हेलमेट पड़ा था। ऐसा माना जा रहा है कि दक्ष ने हेलमेट पहना हुआ था। चिराग के पास हेलमेट नहीं था। हालांकि मोटरसाइकिल बिल्कुल भी क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। चिराग की सड़क पर गिरने से मौत हुई है। खतरनाक एक्सीडेंट प्रोन जोन (ब्लैक स्पॉट) बन चुका है


दिल्ली के वसंत कुंज में नांगल देवत रेड लाइट और रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास का यह स्ट्रेच बेहद खतरनाक एक्सीडेंट प्रोन जोन (ब्लैक स्पॉट) बन चुका है। हाल ही में 24 जुलाई 2026 को यहां एक सड़क हादसा हुआ था, जिसने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और इस सड़क के खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। नांगल देवत रेड लाइट के पास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का लगभग 10 फीट गहरा नाला पूरी तरह से खुला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed