फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi SIR: Polling station even for a single voter

दिल्ली एसआईआर: एक-एक मतदाता के लिए भी मतदान केंद्र, चार बूथों पर 10 से भी कम वोटर

Wed, 30 Sep 2026 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2026 03:34 AM IST
सार

एसआईआर के बाद सामने आए इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राजधानी के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या सामान्य केंद्रों की तुलना में बेहद कम रह गई है।

विज्ञापन
Delhi SIR: Polling station even for a single voter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार ड्राफ्ट मतदाता सूची में 18 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 100 से भी कम रह गई है। इनमें दो केंद्र ऐसे हैं, जहां पूरी सूची में सिर्फ एक-एक मतदाता दर्ज है, जबकि चार केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 10 से भी कम है। एसआईआर के बाद सामने आए इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राजधानी के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या सामान्य केंद्रों की तुलना में बेहद कम रह गई है।

विज्ञापन


दिल्ली के कुल 14,947 मतदान केंद्रों के आंकड़ों के विश्लेषण में यह तस्वीर सामने आई है। सबसे कम मतदाताओं वाले दोनों केंद्र अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में हैं। चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 38 स्थित लाल किला यमुना पुल मतदान केंद्र में सिर्फ एक मतदाता दर्ज है। इसी तरह कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 168 स्थित कालकाजी मतदान केंद्र में भी केवल एक मतदाता का नाम है।
विज्ञापन


एक मतदाता वाले केंद्र पर बड़ा सवाल
कालकाजी के भाग संख्या 168 का मामला इसलिए भी ध्यान खींचता है, क्योंकि स्थानीय स्तर पर बताया जाता है कि यहां पहले झुग्गी-बस्ती थी, जहां से बाद में बड़ी संख्या में लोगों को हटाया गया। कुछ परिवारों को पुनर्वास के तहत फ्लैट मिलने की बात कही जाती है, जबकि कुछ दूसरे इलाकों में किराये पर चले गए। इलाके में लंबे समय से काम कर रहे हरी शंकर के मुताबिक, कुछ पुराने निवासियों ने अपने पुराने पते पर मतदाता पहचान बनाए रखने के लिए बूथ स्तर के अधिकारियों से संपर्क किया था। उनका कहना है कि अधिकारियों ने यह कहते हुए उन्हें वापस कर दिया कि पुराना इलाका अब पहले जैसा आबाद नहीं है। ऐसे में यहां सिर्फ एक मतदाता का नाम रह जाना स्थानीय लोगों के बीच सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी चौक में एक, 39 और 89 मतदाता वाले केंद्र
चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में कम मतदाताओं वाले तीन केंद्र हैं। भाग संख्या 38 स्थित लाल किला यमुना पुल में एक, भाग संख्या 84 स्थित यमुना बाजार में 39 और भाग संख्या 132 स्थित पुराना चंद्रावल में 89 मतदाता दर्ज हैं। स्थानीय स्तर पर बताया गया है कि इन इलाकों में यमुना किनारे बसी आबादी को हटाया गया था। एसआईआर के दौरान पुराने नामों के सूची से बाहर होने के बाद इन केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम रह गई है।

नई दिल्ली में छह और आठ मतदाताओं वाले केंद्र
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी बेहद कम मतदाताओं वाले तीन केंद्र एक-दूसरे के आसपास हैं। भाग संख्या 32 स्थित बाबा खड़ग सिंह मार्ग में छह, भाग संख्या 34 स्थित बंगला साहिब मार्ग में आठ और भाग संख्या 33 स्थित बाबा खड़ग सिंह मार्ग में 86 मतदाता दर्ज हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र की कुछ पुरानी इमारतें खाली हो चुकी हैं, जबकि कुछ भवन पुनर्निर्माण के लिए खाली कराए गए हैं। इसके बावजूद संबंधित हिस्से अलग-अलग पार्ट के रूप में मतदाता सूची में बने हुए हैं।

100 से कम मतदाता वाले 18 केंद्र/विधानसभा क्षेत्र भाग संख्या मतदान केंद्र मतदाता

  • नरेला 75 सेक्टर ए-1 से ए-4, नरेला 46
  • त्रिनगर 138 हरियाणा विद्युत गृह 30
  • वजीरपुर 42 अशोक विहार, चरण-दो 88
  • चांदनी चौक 38 लाल किला यमुना पुल 1
  • चांदनी चौक 84 यमुना बाजार 39
  • चांदनी चौक 132 पुराना चंद्रावल 89
  • दिल्ली कैंट 23 सदर बाजार 66
  • दिल्ली कैंट 33 उरी एन्क्लेव 47
  • दिल्ली कैंट 56 सुब्रतो पार्क 95
  • नई दिल्ली 32 बाबा खड़ग सिंह मार्ग 6
  • नई दिल्ली 33 बाबा खड़ग सिंह मार्ग 86
  • नई दिल्ली 34 बंगला साहिब मार्ग 8
  • कस्तूरबा नगर 13 लोधी रोड परिसर 77
  • महरौली 77 जेएनयू 62
  • अंबेडकर नगर 16 पुष्प विहार 96
  • अंबेडकर नगर 18 पुष्प विहार 89
  • अंबेडकर नगर 19 पुष्प विहार 99
  • कालकाजी 168 कालकाजी 1

14,947 केंद्रों में सबसे बड़ी संख्या 601-700 मतदाताओं की
दिल्ली के 14,947 मतदान केंद्रों में सबसे अधिक 3,396 केंद्र ऐसे हैं, जहां 601 से 700 मतदाता दर्ज हैं। इसके बाद 701 से 800 मतदाताओं वाले 3,124 और 501 से 600 मतदाताओं वाले 2,852 केंद्र हैं। वहीं, 100 से कम मतदाताओं वाले केंद्रों की संख्या 18 है।



मतदाता संख्या के अनुसार मतदान केंद्रों का ब्योरा
1 से 100 मतदाता वाले 18 केंद्र, 101 से 200 वाले 74, 201 से 300 वाले 246, 301 से 400 वाले 690, 401 से 500 वाले 1,683, 501 से 600 वाले 2,852, 601 से 700 वाले 3,396, 701 से 800 वाले 3,124, 801 से 900 वाले 1,889, 901 से 1,000 वाले 765, 1,001 से 1,100 वाले 188 और 1,101 से 1,200 मतदाता वाले 22 केंद्र हैं। कुल केंद्रों की संख्या 14,947 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed