फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केसः तिहाड़ ने लिखा खत- मुकेश को 1 फरवरी को होगी फांसी, चाहो तो आकर मिल लो

Fri, 24 Jan 2020 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Jan 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case: tihar writes convict mukesh family he will be hanged on 1 February come meet him
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषी मुकेश की परिवार सदस्यों से अंतिम मुलाकात की घड़ी जल्द आने वाली है। 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय होने के बाद जेल प्रशासन ने मुकेश के परिवार वालों को एक पत्र लिखकर उन्हें अंतिम मुलाकात की तारीख बताने के लिए कहा है। जानिए क्या है लिखा है तिहाड़ ने उस खत में जो मुकेश के परिवार को भेजा गया है...
Nirbhaya Case: tihar writes convict mukesh family he will be hanged on 1 February come meet him
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला

पत्र में लिखा गया है कि 1 फरवरी की सुबह छह बजे मुकेश को फांसी पर लटकाया जाएगा। यदि वह चाहें तो मुकेश से अंतिम मुलाकात कर सकते हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि फांसी की सजा का एलान होने के बाद मुकेश ने सुप्रीम कोर्ट में सुधारात्मक याचिका दाखिल की थी। लेकिन अदालत ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया।

Nirbhaya Case: tihar writes convict mukesh family he will be hanged on 1 February come meet him
मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति को भेजी - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद मुकेश के वकील ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दाखिल की थी। जिसमें फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने की अपील की गई थी। लेकिन राष्ट्रपति ने उसकी दया याचिका को भी खारिज कर दिया। उसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों को एक फरवरी को फांसी पर लटकाने का फरमान जारी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case: tihar writes convict mukesh family he will be hanged on 1 February come meet him
- फोटो : सोशल मीडिया

फांसी का फरमान जारी होने के बाद जेल प्रशासन दोषियों को फांसी पर लटकाने की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जेल मैनुअल के मुताबिक दोषियों को विभिन्न जेलों से जेल नंबर तीन के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Nirbhaya Case: tihar writes convict mukesh family he will be hanged on 1 February come meet him
- फोटो : अमर उजाला

साथ ही दोषियों को पत्र लिखकर यह पूछा जा चुका है कि यदि वह कोई वसीयत वगैरह करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दें। इसके अलावा अब मुकेश के परिवार वालों को अंतिम मुलाकात का पत्र भी भेज दिया गया है और उन्हें जल्द तारीख बताने के लिए कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed