निर्भया के चोरों दोषियों को फांसी के तख्ते पर चढ़ाने के लिए मंगलवार को तिहाड़ जेल पहुंचे जल्लाद को कोरोना जांच से गुजरना पड़ा। जेल के भीतर जाने से पहले उसकी थर्मल स्कैनर से जांच के साथ अन्य शारीरक जांच की गई।
2 of 5
पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जल्लाद पूरी तरह से स्वस्थ है। जेल में पहुंचने के कुछ देर बाद ही जल्लाद ने फांसी घर का मुआयना किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। जल्लाद बुधवार सुबह डमी से फांसी का ट्रायल करेगा। इसके लिए शाम में दोषियों के गले का माप लिया गया है।
3 of 5
पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
जेल के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद मेरठ से जल्लाद तिहाड़ जेल पहुंच गया। इस बार जल्लाद को फांसी की तारीख से तीन दिन पहले बुलाया गया है। जेल में पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम को उसकी स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाया गया।
4 of 5
पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने जल्लाद का थर्मल स्कैनर के जरिए शरीर के तापमान के अलावा रक्तचाप, वजन सहित अन्य जांच कीं। जांच के बाद डॉक्टरों ने जल्लाद को पूरी तरह से फिट बताया।
मेडिकल जांच के बाद जल्लाद को जेल अधिकारियों से मिलवाया गया। जहां उसने 20 मार्च को होने वाली फांसी की तैयारी को लेकर अधिकारियों से बात की। उनसे मिलने के बाद वह इजाजत लेकर अधिकारियों के साथ जेल नंबर तीन में बने फांसी घर पहुंचा। वहां कुछ देर मुआयना कर वह वहां से चला गया। इस दौरान जल्लाद ने अधिकारियों से फांसी की रस्सी के बारे में जानकारी हासिल की।