फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दोषी: कोई गुस्सा हो रहा, कोई खाना नहीं खा रहा तो कोई दीवार में मार रहा सिर

Thu, 20 Feb 2020 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 20 Feb 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case: drastic change in behaviors of convicts after 3rd death warrant hunger strike hurt
विनय ने बनाई ये पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

खत्म होते कानूनी विकल्प और पास आती फांसी की तारीख निर्भया के दोषियों की धड़कनें हर रोज बढ़ा रही है। मौत का खौफ किस तरह निर्भया के दरिंदों पर हावी है ये उनके व्यवहार से ही झलक रहा है। जिस दिन से दोषियों का तीसरा डेथ वारंट जारी हुआ है उस दिन से ही उनकी बेचैनी बढ़ गई है। कोई अपने को फांसी से बचाने के लिए खुद को ही चोट पहुंचा रहा तो किसी ने खाना ही छोड़ दिया। जानिए इन दिनों कैसे जेल में समय काट रहे निर्भया के चारों दोषी विनय, अक्षय, मुकेश और पवन....

Nirbhaya case: drastic change in behaviors of convicts after 3rd death warrant hunger strike hurt
विनय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तिहाड़ से खबर है कि 16 फरवरी के दिन विनय ने अपना सिर अपने सेल की बैरक पर मारकर खुद को घायल कर लिया था। वह मौत के खौफ से इतना बेचैन है कि खुद को घायल कर लिया। हालांकि ये देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत अंदर जाकर उसे रोका और जेल के अंदर मौजूद स्वास्थ्य केंद्र में उसका उपचार कराया। जेल अधिकारियों ने बताया कि उसे ज्यादा चोट नहीं लगी थी।

Nirbhaya case: drastic change in behaviors of convicts after 3rd death warrant hunger strike hurt
दोषियों के वकील एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
दोषियों के वकील एपी सिंह ने एक सुनवाई के दौरान अदालत को बताया था कि विनय शर्मा जेल में भूख हड़ताल पर था। फांसी की चिंता में उसने खाना ही छोड़ दिया था। जिसकी वजह से उसका वजन भी कम हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case: drastic change in behaviors of convicts after 3rd death warrant hunger strike hurt
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला

दोषियों की बेचैनी बढ़ी
जेल सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर डेथ वारंट जारी होने के बाद दोषियों की बेचैनी बढ़ गई है। अधिकारियों के मुताबिक, दोषियों ने यह मान लिया है कि उन्हें फांसी जरूर होगी।

विज्ञापन
Nirbhaya case: drastic change in behaviors of convicts after 3rd death warrant hunger strike hurt
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में वह अपने सेल में ही चुपचाप बैठे रहते हैं, लेकिन विनय अपने सेल में चहलकदमी करता रहता है। जेल प्रशासन की ओर से दोषियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में उनकी हर हरकत को गौर से देखा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed