फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदाबादः जमीन पर पड़ा था शव, दोनों हाथों से बह रहा था खून, खुला होटल का कमरा तो...

Thu, 20 Feb 2020 11:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 20 Feb 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Faridabad exporter atul tyagi commits suicide in hotel delite by cutting veins
- फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद सेक्टर-7सी निवासी गारमेंट एक्सपोर्टर अतुल त्यागी ने मंगलवार रात नीलम-बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट में दोनों हाथों की नस काटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर दो ब्लेड व एक डायरी मिली है, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डायरी में अतुल ने अपना सुसाइड नोट लिखा है। थाना कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। 

Faridabad exporter atul tyagi commits suicide in hotel delite by cutting veins
faridabad suicide - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-7 सी निवासी 47 वर्षीय अतुल त्यागी की नोएडा में वीर गारमेंट्स के नाम से फैक्ट्री है। अतुल त्यागी के भाई गौरव ने बताया कि मंगलवार शाम को उनका भाई फैक्ट्री से शाम को घर आया था। इसके बाद करीब 4.30 बजे फिर निकल गया। रात करीब 9 बजे तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा, तो गौरव ने फोन किया। गौरव को उसने बताया कि वह अपने एक वकील दोस्त के साथ है और थोड़ी देर में घर आ जाएगा।

Faridabad exporter atul tyagi commits suicide in hotel delite by cutting veins
faridabad suicide - फोटो : अमर उजाला

रात करीब 12.30 बजे तक भी घर नहीं पहुंचने पर अतुल को उनकी पत्नी ने फोन किया। पत्नी को बताया कि मुंबई से उसका एक दोस्त विशाल आया है और वह उसके साथ है। अतुल ने पत्नी से भी थोड़ी देर में घर पहुंचने की बात कही थी। रात भर अतुल घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान रहे। कई बार फोन किया, मगर फोन नहीं उठा। बुधवार सुबह परिजनों ने उनके दोस्तों से संपर्क करना शुरू किया, मगर कुछ पता नहीं चला। इस दौरान होटल डिलाइट के मालिक सोनू भाटिया, जोकि अतुल के दोस्त भी हैं। उन्होंने एक अन्य दोस्त को फोन कर बताया कि अतुल उनके होटल में ठहरा है और दरवाजा नहीं खोल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad exporter atul tyagi commits suicide in hotel delite by cutting veins
faridabad suicide - फोटो : अमर उजाला

सोनू भाटिया ने दोस्त से अतुल के परिजनों का नंबर लिया और इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोलने का प्रयास किया, मगर अंदर से उसकी कुंडी लगी हुई थी। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो देखा सामने जमीन पर अतुल का शव पड़ा था और खून फैला हुआ था। परिजनों के अनुसार 2016 में अतुल की फैक्ट्री में आग लगी थी। इससे हुए घाटे से वह अब तक उबर नहीं पाया था और परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
Faridabad exporter atul tyagi commits suicide in hotel delite by cutting veins
फरीदाबाद के व्यवसायी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

जांच अधिकारी एएसआई प्रीतम ने बताया कि पुलिस ने टेबल पर रखा एक ब्लेड व एक ब्लेड अतुल की जैकेट की जेब से बरामद किया है। पुलिस को वहीं एक डायरी भी मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थाना कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि डायरी में अतुल ने सुसाइड नोट लिखा है, क्या लिखा है यह उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अतुल के घर वालों ने अभी कोई शिकायत नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed