फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: जब दोषी मुकेश ने कहा था- नहीं होती क्रूरता अगर वो चुपचाप सह लेती

Fri, 20 Mar 2020 05:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 Mar 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news when convict mukesh once said if she do not retaliate brutality would not happen
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया
16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को फांसी के साथ ही देश की बेटी के साथ आज सात साल बाद इंसाफ हुआ है। उसके साथ दरिंदगी करने वाले छह आरोपियों में से एक ने तो तिहाड़ जेल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं निर्भया के नाबालिग दोषी को रिहा कर दिया गया था। वहीं बाकी बचे चार दोषियों ने फांसी से बचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। दोषियों ने हर पैंतरा आजमाया कि उनकी फांसी टल जाए। इन्हीं में से एक दोषी है मुकेश सिंह जो बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री में भी दिखा था। निर्भया केस पर बनी इंडियाज डॉटर नाम की डॉक्यूमेंट्री में मुकेश ने बताया था कि उस काली रात में क्या हुआ था और उस घटना के लिए वो निर्भया को ही क्यों जिम्मेदार ठहराता है...

 
nirbhaya case delhi latest news when convict mukesh once said if she do not retaliate brutality would not happen
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला
मुकेश सिंह ने बीबीसी 4 के लिए लेसली उड्विन से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा कि बलात्कार के लिए पुरुषों से ज्यादा महिलाएं जिम्मेदार हैं। मुकेश से बातचीत और उसके वकीलों की राय बीबीसी 4 पर दिखाई जाने वाली एक डॉक्यूमेंट्री- 'इंडियाज डॉटर' यानि 'भारत की बेटी' का हिस्सा हैं जो ब्रितानी फिल्मकार लेसली उडविन ने तैयार की थीं।
 
nirbhaya case delhi latest news when convict mukesh once said if she do not retaliate brutality would not happen
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर 2012 की उस रात 'निर्भया' अपने एक पुरुष दोस्त के साथ घर लौटते वक्त एक बस पर सवार हुई। बस में निर्भया से छेड़छाड़ का विरोध होने पर उसके दोस्त को बेरहमी के साथ पीटा गया और बस के पिछले हिस्से में निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना पर मुकेश सिंह ने डॉक्यूमेंट्री में कहा था- 'शालीन महिलाओं को रात में नौ बजे के बाद घर से बाहर नहीं घूमना चाहिए। दुष्कर्म के लिए लड़की हमेशा लड़के से ज्यादा जिम्मेदार होती है। लड़का और लड़की बराबर नहीं हैं। लड़की को घर का काम करना चाहिए, न कि रात को डिस्को या बार में जाकर गलत काम करने और खराब कपड़े पहनने चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news when convict mukesh once said if she do not retaliate brutality would not happen
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
'निर्भया' के साथ हुई हिंसा पर मुकेश ने कहा था- 'दुष्कर्म के वक्त उसे (निर्भया को) विरोध नहीं करना चाहिए था। उसे चुपचाप दुष्कर्म होने देना चाहिए था। अगर ऐसा होता तो हम उसे बिना कोई नुकसान पहुंचाए छोड़ देते, और सिर्फ उसके दोस्त की पिटाई की जाती।'
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news when convict mukesh once said if she do not retaliate brutality would not happen
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
फांसी की सजा पर मुकेश का कहना था, 'मौत की सजा से लड़कियों के लिए खतरा बढ़ जाएगा। अब अगर कोई रेप करेगा तो वह लड़की को (जीवित) नहीं छोड़ेगा, जैसा हमने किया। वो उसे जान से मार देगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed