फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केस: फांसीघर पहुंचते ही फर्श पर लेटा पवन, दहाड़े मारकर रोया विनय, दोनों ने गिड़गिड़ाकर मांगी माफी

Sat, 21 Mar 2020 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Mar 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news As soon as reaching the hanging house pawan lay on floor and vinay sharma crying
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
मौत को सामने देखकर निर्भया के दो दरिंदों पवन और विनय के पसीने छूट गए। पवन फांसीघर के फर्श पर ही लेट गया, जबकि तख्त के पास पहुंचते ही विनय जोर-जोर से दहाड़ें रोने लगा। दोनों वहां मौजूद जेलकर्मियों से दया की भीख मांगने लगे। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें किसी तरह संभाला और फिर फांसी के तख्ते तक पहुंचाया। 
nirbhaya case delhi latest news As soon as reaching the hanging house pawan lay on floor and vinay sharma crying
nirbhaya case - फोटो : शुभम बंसल
निर्भया के दोषी जिस हाई सिक्योरिटी सेल में बंद थे, फांसीघर वहां से चंद कदमों की दूरी पर है। सुबह दोषियों को फांसीघर ले जाया गया तो उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। चंद मीटर की दूरी तय करने के लिए भी उन्हें सुरक्षाकर्मियों के कंधे का सहारा लेना पड़ा। जेल के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अदालत में चल रहे हर केस के बारे में दोषियों को जानकारी दी जाती थी। 

nirbhaya case delhi latest news As soon as reaching the hanging house pawan lay on floor and vinay sharma crying
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
वे इस बात से पूरी तरह अवगत थे कि अब उनके पास कानूनी विकल्प नहीं बचे हैं। इसलिए उनके बचाव का हर रास्ता बंद हो चुका है। शुक्रवार तड़के अपनी सेल में जेल अधीक्षक को देखकर उनके चेहरे के भाव बदल गए। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि मौत का वक्त करीब आ गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news As soon as reaching the hanging house pawan lay on floor and vinay sharma crying
निर्भया - फोटो : self
जेल अधीक्षक ने आंखों से इशारा कर उन्हें दैनिक क्रिया-कलाप से निवृत्त होने के लिए कहा। उन्हें कपड़े पहनने के लिए दिए जा रहा थे तो विनय रोने लगा और कपड़े पहनने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news As soon as reaching the hanging house pawan lay on floor and vinay sharma crying
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
पवन फांसीघर के फर्श पर ही ले गया और गिड़गिड़ाकर जान बख्शने की भीख मांगने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह दरिंदों के हाथ पीछे कर उन्हें रस्सी से बांध दिया। पवन और विनय को एक, जबकि मुकेश और अक्षय को दूसरे तख्त पर खड़ा किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed