फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways to run five pairs of festival special trains for Diwali and Chhath

Delhi NCR News: दिवाली-छठ पर रेलवे चलाएगा पांच जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
- लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए मिलेगी सुविधा, सरहिंद से भी चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे द्वारा दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पांच त्योहार विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनसे पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए ट्रेन चलाई जाएंगी। वहीं, सरहिंद से सहरसा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन होगा। कुछ ट्रेनें तीन-तीन फेरे लगाएंगी, जबकि कुछ का संचालन एक-एक फेरे के लिए निर्धारित किया है।

रेलवे के अनुसार, लुधियाना से सहरसा और दरभंगा के लिए ट्रेनें नवंबर के पहले सप्ताह से चलेंगी। गया और कोलकाता के लिए भी ट्रेनें की व्यवस्था की गई है। इनके रास्ते में अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर और समस्तीपुर सहित कई प्रमुख स्टेशन आएंगे। गाड़ी संख्या 04656/04655 लुधियाना-सहरसा-लुधियाना आरक्षित ट्रेनें दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। लुधियाना से सहरसा के लिए यह ट्रेन 6, 9 और 11 नवंबर को चलेगी। वापसी में सहरसा से लुधियाना के लिए 8, 11 और 13 नवंबर को इसका संचालन निर्धारित है। इसी तरह गाड़ी संख्या 04662/04661 लुधियाना-दरभंगा-लुधियाना ट्रेन लुधियाना से 7, 10 और 11 नवंबर को चलेगी। दरभंगा से लुधियाना के लिए वापसी सेवा 8, 11 और 12 नवंबर को निर्धारित है।
विज्ञापन


गया और कोलकाता के लिए एक-एक फेरा
गाड़ी संख्या 04664/04663 लुधियाना-गया-लुधियाना आरक्षित ट्रेनें लुधियाना से 12 नवंबर को चलेगी, जबकि गया से वापसी सेवा 13 नवंबर को निर्धारित है। लुधियाना से ट्रेन सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गया से सुबह 11 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 04666/04665 लुधियाना-कोलकाता-लुधियाना आरक्षित ट्रेनें लुधियाना से 6 नवंबर और कोलकाता से 7 नवंबर को चलेगी। त्योहारों के दौरान सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 04528/04527 सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। सरहिंद से सहरसा के लिए यह ट्रेन 5, 9 और 12 नवंबर को चलेगी। वापसी में सहरसा से अंबाला कैंट के लिए 6, 10 और 13 नवंबर को इसका संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed