{"_id":"5e703f298ebc3ea7fa5301ac","slug":"nirbhaya-case-convicts-family-wrote-a-letter-to-president-ramnath-kovind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirbhaya Case: दोषियों के परिवार ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, 'ऐसा कोई पाप नहीं, जिसकी माफी नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirbhaya Case: दोषियों के परिवार ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, 'ऐसा कोई पाप नहीं, जिसकी माफी नहीं'
Tue, 17 Mar 2020 08:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Mar 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया के दोषियों के परिवार वालों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। इस पर निर्भया की मां ने भी राष्ट्रपति को अपील कर कहा, सात साल से मैं भी हर रोज मर रही हूं। मुझे अपनी बेटी के लिए इंसाफ दिलाने में राष्ट्रपति मदद करें। निर्भया की मां ने कहा, यहां तक कि उन्हें बीत सात साल से लोगों के तंज का सामना करना पड़ता है, जो कहते हैं कि मैं नाटक कर रही हूं।
निर्भया की मां
- फोटो : अमर उजाला
मैं समूचे देश को बताना चाहती हूं कि अगर कोई किसी अपराध का शिकार हुआ है तो उसे या उसके परिवार वालों को इंसाफ की मांग करनी चाहिए। अगर किसी को यह नाटक लगता है तो मैं यह कहना चाहती हूं कि हां मैं नाटक कर रही हूं। पूरे देश को इस नाटक में शामिल होना चाहिए, ताकि हमारी बेटियों को न्याय मिल सके।
इस कॉलोनी में रहते हैं दोषियों के परिवार
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा कोई पाप नहीं, जिसकी माफी नहीं
दोषियों के परिवार ने हिंदी में राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि हम आपसे और पीड़िता के माता-पिता से अपील करते हैं कि वे हमारे अनुरोध को स्वीकार करें और हमें इच्छा मृत्यु की अनुमति दें।
दोषियों के परिवार ने हिंदी में राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि हम आपसे और पीड़िता के माता-पिता से अपील करते हैं कि वे हमारे अनुरोध को स्वीकार करें और हमें इच्छा मृत्यु की अनुमति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
भविष्य में होने वाले किसी भी अपराध को रोका जाए, ताकि निर्भया जैसी दूसरी घटना न हो और अदालत को एक व्यक्ति के स्थान पर पांच लोगों को फांसी ना दी जाए। दोषियों के परिजनों ने कहा कि ऐसे कोई पाप नहीं हैं जिसे माफ नहीं किया जा सकता है। हमारे देश में महापापियों को क्षमा किया गया है। बदला लेने की परिभाषा शक्ति नहीं है। क्षमा करना शक्ति है।
विज्ञापन
पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा जारी डेथ वारंट के मुताबिक, 20 मार्च को सुबह 5:30 बजे चारों दोषियों विनय शर्मा, पवन गुप्ता, मुकेश सिंह और अक्षय कुमार सिंह को दिल्ली की तिहाड़ जेल संख्या-3 में फांसी दी जाएगी। वहीं, निर्भया के दोषियों को फांसी देने की तारीख निकट आने के साथ ही तिहाड़ जेल ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए पवन जल्लाद 17 मार्च को तिहाड़ जेल पहुंचेगा। जहां दरिंदों के डमी को फांसी दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा।