फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: तिहाड़ में शुरू हुई दोषियों को फांसी की तैयारी, पूछी गई आखिरी इच्छा

Thu, 23 Jan 2020 04:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jan 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case Latest News: convicts ask last wish by tihar jail, preparations of execution starts
- फोटो : सोशल मीडिया

1 फरवरी 2020, शनिवार वो दिन है जब निर्भया के चारों दोषियों अक्षय, विनय, मुकेश और पवन को सुबह छह बजे फांसी होनी है। पहले इसके लिए 22 जनवरी की तारीख मुकर्रर थी लेकिन गुनहगारों के कुछ मामले लंबित होने के चलते नया डेथ वारंट जारी कर दिया गया। ऐसे में तिहाड़ जेल के अंदर फांसी से पहले होने वाली प्रक्रियाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से खबर तो ये भी है कि जेल प्रशासन ने दोषियों से उनकी आखिरी इच्छा भी पूछी है। जानिए क्या है पूरा मामला और जेल प्रशासन से दोषियों ने क्या कहा...



Nirbhaya Case Latest News: convicts ask last wish by tihar jail, preparations of execution starts
दोषी अक्षय - फोटो : सोशल मीडिया

जेल सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ प्रशासन ने चारों गुनहगारों को नोटिस देकर उनकी आखिरी इच्छा पूछी है। उन्होंने पूछा है कि एक फरवरी को होने वाली फांसी से पहले वह आखिरी बार किससे मिलना चाहते हैं?

Nirbhaya Case Latest News: convicts ask last wish by tihar jail, preparations of execution starts
दोषी मुकेश - फोटो : अमर उजाला

गुनहगारों से नोटिस में ये भी पूछा गया है कि अगर उनके नाम कोई प्रॉपर्टी है तो फांसी से पहले वो उसे किसके नाम करना चाहते हैं? या फिर उन्हें किसी धार्मिक किताब को पढ़ना हो या फिर किसी धर्मगुरु से मिलने की इच्छा हो तो जेल प्रशासन इसमें उनकी मदद कर सकता है। हालांकि आरोपियों ने इसका क्या जवाब दिया है यह अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case Latest News: convicts ask last wish by tihar jail, preparations of execution starts
विनय शर्मा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

फांसी से पहले दोषियों का कुछ ऐसा है हाल

जेल से खबर मिली है कि फांसी से पहले यह चारों बेचैन हैं और फांसी के डर से इनमें से एक विनय खाना नहीं खा रहा। हालांकि सूत्रों ने बताया कि दो दिन तक खाना नहीं खाने के बाद जब उसे बुधवार को बार-बार खाना दिया गया तो उसने थोड़ा सा खाना खा लिया।

विज्ञापन
Nirbhaya Case Latest News: convicts ask last wish by tihar jail, preparations of execution starts
दोषी पवन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

दो दोषियों को नहीं पड़ रहा कोई फर्क

जेल सूत्रों के हवाले से ये भी खबर है कि फांसी की तारीख नजदीक आने पर भी मुकेश और अक्षय पर कोई असर नहीं है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि इन दोनों को न तो खाना छोड़ते न ही कम करते पाया गया है। वहीं पवन की खुराक कुछ कम जरूर हो गई है। चारों में से मुकेश ही ऐसा दोषी है जो अपने सभी कानूनी विकल्प इस्तेमाल कर चुका है और उसकी दया याचिका भी खारिज हो चुकी  है। वहीं विनय के पास दया याचिका का रास्ता बचा है तो अक्षय और पवन ने तो अब तक क्यूरेटिव पिटीशन भी नहीं डाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed