फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-पत्नी और भतीजे से मिलते ही खुश हुआ दोषी अक्षय, फिर फूट-फूटकर रोने लगा, बीवी ने सास और पति...

Sun, 23 Feb 2020 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Feb 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts Akshay meet his mother and wife and nephew in tihar
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
फांसी की तारीख नजदीक आने के साथ ही निर्भया के गुनहगारों की उम्मीद टूटती जा रही है। शुक्रवार को तिहाड़ जेल में मिलने आए अपने परिवार वालों को देखकर अक्षय फूट-फूट कर रोने लगा। यही कुछ हाल दोषी पवन का भी था। 


Nirbhaya Case convicts Akshay meet his mother and wife and nephew in tihar
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
दोनों के परिवार वाले शुक्रवार को उनसे मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। इस दौरान परिवार वाले भी अपने को रोक नहीं पाए। जेल अधिकारियों ने दोषियों और उनके परिवार वाले को समझा बुझाकर शांत करवाया। जेल अधिकारी के अनुसार दोषियों को सप्ताह में दो बार उनके परिवार वालों से मिलने की इजाजत है। 
Nirbhaya Case convicts Akshay meet his mother and wife and nephew in tihar
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
दोषी अक्षय को छोड़कर अन्य तीन दोषियों मुकेश, विनय और पवन के परिवार वाले अकसर जेल में आकर दोषियों से मिलते हैं। लेकिन बिहार में होने की वजह से अक्षय का परिवार काफी दिनों से मिलने के लिए नहीं पहुंचा था। सात जनवरी को पहला डेथ वारंट जारी होने से पहले ही अक्षय की पत्नी, मां और भतीजा उससे मिलने के लिए आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts Akshay meet his mother and wife and nephew in tihar
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को एक बार फिर अक्षय की पत्नी, मां और उसका भतीजा उससे मिलने के लिए जेल नंबर तीन पहुंचे। जेल सूत्रों के अनुसार परिवार वालों के आने की सूचना पर पहले तो अक्षय खुश हुआ, लेकिन जेल अधीक्षक के कमरे में पहुंचकर वह फूट-फूट कर रोने लगा। 
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts Akshay meet his mother and wife and nephew in tihar
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला
अक्षय की मां ने कलेजे से लगाकर उसे शांत करने की कोशिश की। इस दौरान वह भी रोने लगी। उसके बाद अक्षय की पत्नी ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की। यही कुछ हाल पवन के परिवार वालों के आने के बाद हुआ। पवन से मिलने के लिए उसके पिता जेल पहुंचे थे। जिनसे मिलकर पवन भी रोने लगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed