फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भयाः परिवार वालों से मिलकर फूट-फूट कर रोया दोषी अक्षय, फिर मां ने...

Sat, 22 Feb 2020 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Feb 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Family of Nirbhaya convicts Pawan and Akshay met in Tihar
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फांसी की तारीख नकदीक आने के साथ ही निर्भया के दोषियों की उम्मीद टूटती जा रही है। शुक्रवार को जेल में मिलने आए अपने परिवार वालों को देखकर अक्षय फूट-फूट कर रोने लगा। यही कुछ हाल दोषी पवन का भी था। दोनों के परिवार वाले शुक्रवार को उनसे मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। इस दौरान परिवार वाले भी अपने को रोक नहीं पाए। जेल अधिकारियों ने दोषियों और उनके परिवार वाले को समझा बुझाकर शांत करवाया। 



Family of Nirbhaya convicts Pawan and Akshay met in Tihar
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

जेल अधिकारी के अनुसार दोषियों को सप्ताह में दो बार उनके परिवार वालों से मिलने की इजाजत है। दोषी अक्षय को छोड़कर अन्य तीन दोषियों मुकेश, विनय और पवन के परिवार वाले अकसर जेल में आकर दोषियों से मिलते हैं। लेकिन बिहार में होने की वजह से अक्षय का परिवार काफी दिनों से मिलने के लिए नहीं पहुंचा था।

Family of Nirbhaya convicts Pawan and Akshay met in Tihar
निर्भया के दोषी अक्षय और विनय - फोटो : अमर उजाला

सात जनवरी को पहला डेथ वारंट जारी होने से पहले ही अक्षय की पत्नी, मां और भतीजा उससे मिलने के लिए आए थे। शुक्रवार को एक बार फिर अक्षय की पत्नी, मां और उसका भतीजा उससे मिलने के लिए जेल नंबर तीन पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Family of Nirbhaya convicts Pawan and Akshay met in Tihar
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों के अनुसार परिवार वालों के आने की सूचना पर पहले तो अक्षय खुश हुआ, लेकिन जेल अधीक्षक के कमरे में पहुंचकर वह फूट-फूट कर रोने लगा। 

 
विज्ञापन
Family of Nirbhaya convicts Pawan and Akshay met in Tihar
निर्भया के दोषी पवन और अक्षय - फोटो : अमर उजाला

अक्षय की मां ने उसे कलेजे से लगाकर उसे शांत करने की कोशिश की। इस दौरान वह भी रोने लगी। उसके बाद अक्षय की पत्नी ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की। यही कुछ हाल पवन के परिवार वालों के आने के बाद हुआ। पवन से मिलने के लिए उसके पिता जेल पहुंचे थे। जिनसे मिलकर पवन भी रोने लगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed