फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब डेथ सेल में रखे जाएंगे निर्भया के दरिंदे, यहां हर पल डराती है मौत

Tue, 07 Jan 2020 06:41 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 07 Jan 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case accused Patiyala House Court issues death warrant Tihar jail death cell
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दरिंदों के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आज डेथ वारंट जारी कर दिया है। इसके बाद से उनकी फांसी को लेकर अदालत से लेकर तिहाड़ जेल तक हलचल तेज हो गई है। अब जल्द ही चारों दोषियों को जेल के डेथ सेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जहां एक-एक पल उन्हें भीतर तक सिहराता रहेगा। डेथ सेल को फांसी कोठी भी कहा जाता है। 

Trending Videos
Nirbhaya case accused Patiyala House Court issues death warrant Tihar jail death cell
तिहाड़ जेल कैदी सेल

यह फांसी कोठी जेल के कैदी सेल से बिल्कुल दूर किसी सुनसान हिस्से में होती है। इस बारे में जेल में बंद कैदियों को भी पता नहीं होता कि फांसी कोठी किस जगह पर है। कोठी बिल्कुल अंधेरी और छोटी सी होती है। 
 

Nirbhaya case accused Patiyala House Court issues death warrant Tihar jail death cell
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : Social Media

निर्भया के दरिंदे जो फिलहाल कैदी सेल में हैं, उन्हें इसी कोठी में शिफ्ट किया जाएगा। यहां वे बिल्कुल अकेले होंगे। एक कोठी में एक दोषी को ही रखा जाएगा। उन्हें इस कोठी में बस जरूरत भर की जगह मिलेगी। इस कोठी में उनके लिए एक एक पल बिताना इतना मुश्किल होगा कि उन्हें बाहर की धूप और खुली हवा तक नसीब नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case accused Patiyala House Court issues death warrant Tihar jail death cell
निर्भया के चारों दोषी - फोटो : अमर उजाला

तिहाड़ जेल की फांसी कोठी जहां निर्भया के दोषियों को रखा जाएगा, वहां की सुरक्षा तमिलनाडु पुलिस करेगी। इन कोठियों के आसपास सुरक्षा गार्डों के अलावा और कोई नहीं होगा। फांसी कोठी में शिफ्ट करने के बाद दोषियों को पजामे में नाड़ा तक नहीं पहनने दिया जाएगा। उनके पास छोटी से छोटी भी ऐसी चीज नहीं होगी जिससे वे खुद को नुकसान पहुंचा पाएं। 

विज्ञापन
Nirbhaya case accused Patiyala House Court issues death warrant Tihar jail death cell
तिहाड़ जेल - फोटो : PTI

इस कमरे में निर्भया के दोषियों को सिर्फ एक कंबल और पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। 22 जनवरी, सुबह सात बजे से 24 घंटे पहले मात्र आधे घंटे के लिए उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच मात्र आधे घंटे के लिए खुली हवा में टहलने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद फांसी की प्रक्रिया शुरू होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed