फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल सुबह अपने अंजाम तक ऐसे पहुंचेंगे निर्भया के दोषी, जानें पूरी प्रक्रिया

Thu, 19 Mar 2020 08:28 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 19 Mar 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya case 2012 convicts fansi ka fanda complete fansi process 
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दोषियों को कल सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी जाएगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों की याचिका पर फैसला सुनाते हुए फांसी की सजा को बरकरार रखा है। दोषियों के वकील एपी सिंह ने कई मामलों का हवाला देते हुए फांसी टालने का अनुरोध किया था। इससे पहले आज निर्भया के दोषियों की तीन याचिकाएं खारिज हुई हैं। इसमें पवन की क्यूरेटिव याचिका, अक्षय और पवन की दूसरी दया याचिका और दोषी मुकेश की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।   

nirbhaya case 2012 convicts fansi ka fanda complete fansi process 
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला

इसी के साथ तिहाड़ जेल प्रशासन फांसी की तैयारी में जुट गया। जेल अधिकारियों का कहना है कि फांसी पर लटकाने के बाद निर्भया के दोषियों को आधे घंटे तक फंदे पर लटके रहना दिया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर इनकी मौत की पुष्टि करेगा तभी इनको फंदे से उतारा जाएगा। जेल सूत्रों के मुताबिक फांसी का फंदा मुलायम रहे, इसके लिए फंदे को मक्कखन में भिगोया जा रहा है। फंदे को स्टील के बक्से में सुरक्षित रखा जा रहा है।

nirbhaya case 2012 convicts fansi ka fanda complete fansi process 
फांसी की सजा - फोटो : अमर उजाला

जेल अधिकारियों के मुताबिक फांसी के समय जेल के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा मेडिकल ऑफिसर और मनोचित्सिक मौके पर मौजूद रहेंगे। दोषियों या किसी अन्य शख्स को फांसी घर में रहने की अनुमति नहीं होगी। जेल का वार्डर दोषियों को फांसी के फंदे तक ले जाएगा। जल्लाद दोषियों की टांगों को बांध देगा। मुंह पर कपड़ा पहनाकर फांसी के फंदे को दोषी के गले में डाल दिया जाएगा। मजिस्ट्रेट कागजात देखने के बाद आखिरी बार डेथ वारंट पर साइन करेगा। इसके बाद जेल अधीक्षक के इशारे पर जल्लद फांसी घर में लगे लीवर को हटा देगा। जिसके बाद दोषी फंदे पर लटक जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case 2012 convicts fansi ka fanda complete fansi process 
फांसी - फोटो : social media

मौत की पुष्टि होने के बाद शव को उतारकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यदि परिवार ने शव लेने के लिए पहले से आवेदन किया होगा तो शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। यदि ऐसा नहीं है तो शव को दोषियों के धर्म अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

जेल सूत्रों के अनुसार फांसी घर में दोषियों को फांसी देने की तैयारी चल रही है। दोषी के करीब डेढ़ गुना वजन के रेत की डमी को फंदे पर लटका देखा गया है। वजन और हाइट के अनुसार डमी को 1.83 मीटर से 2.44 मीटर तक लटकाकर देखा जा रहा है। जेल अधिकारियों का कहना है कि हर दोषी के लिए दो फंदे अतिरिक्त रखे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक हर फांसी के समय नए फंदों का ही इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
nirbhaya case 2012 convicts fansi ka fanda complete fansi process 
fansi - फोटो : social media

चारों दोषियों के स्वास्थ्य पर जेल प्रशासन की विशेष नजर

फांसी के फंदे पर पहुंचने से पहले निर्भया के दोषी पूरी तरह स्वास्थ्य रहे, तिहाड़ जेल प्रशासन इसका खास ख्याल रख रहा है। सुबह और शाम दोनों समय चारों दोषी अक्षय, विनय, मुकेश और पवन की मेडिकल जांच हो रही है। उनकी मानसिक स्थिति और खानपान पर भी जेल प्रशासन पूरा ख्याल रख रहा है। अक्सर देखा गया है कि डेथ वारंट मिलने के बाद दोषी खाना-पीना कम कर देते हैं। उनके बीमार होने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में दोषियों की काउंसलिंग कराकर उनको मानसिक रूप से भी फिट रखने का प्रयास किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed