{"_id":"5fa4ce688ebc3eb8670bf404","slug":"nikita-tomar-ballabgarh-case-news-nikita-murder-case-will-resonate-in-assembly-no-approval-for-tribute-meeting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निकिता हत्याकांड: आज विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा, श्रद्धांजलि सभा के लिए अभी तक नहीं मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकिता हत्याकांड: आज विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा, श्रद्धांजलि सभा के लिए अभी तक नहीं मिली मंजूरी
Fri, 06 Nov 2020 09:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
nikita murder case
- फोटो : अमर उजाला
निकिता हत्याकांड को लेकर गृहमंत्री अनिल विज शुक्रवार को विधानसभा में राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे। एनआईटी से कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा के मौजूदा सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर सरकार से इस हत्याकांड पर जवाब मांगा है।
मृतक निकिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ऐसे हत्याकांड भविष्य में न हों, इसके लिए सरकार की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने यह प्रस्ताव चर्चा के लिए मंजूर कर लिया है। छात्रा निकिता तोमर की बल्लभगढ़ अग्रवाल कॉलेज के सामने 26 अक्तूबर को तब हत्या कर दी गई थी जब वह परीक्षा देकर बाहर आई थी।
nikita murder case
- फोटो : अमर उजाला
हत्या करने वाले तौसीफ खान और उसके एक साथी रेहान ने पहले निकिता के अपहरण का प्रयास किया। अपहरण में कामयाब नहीं होने पर तौसीफ ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कार चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धांजलि सभा के लिए अभी तक नहीं मिली मंजूरी
निकिता की श्रद्धांजलि सभा के लिए परिजनों को मैदान की मंजूरी गुरुवार को भी नहीं मिल पाई है। निकिता के मामा व केस के वकील एदल सिंह रावत ने बताया कि दशहरा मैदान की मंजूरी नहीं मिलने के बाद उन्होंने सेक्टर दो स्थित हुडा मैदान की मंजूरी के लिए अर्जी लगाई है।
निकिता की श्रद्धांजलि सभा के लिए परिजनों को मैदान की मंजूरी गुरुवार को भी नहीं मिल पाई है। निकिता के मामा व केस के वकील एदल सिंह रावत ने बताया कि दशहरा मैदान की मंजूरी नहीं मिलने के बाद उन्होंने सेक्टर दो स्थित हुडा मैदान की मंजूरी के लिए अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उपमण्डल अधिकारी गुरुवार को छुट्टी पर थीं। इसलिए अर्जी को उनके कार्यालय में देकर आए हैं। उम्मीद है कि शुक्रवार को उन्हें मंजूरी मिल जाएगी।