फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकिता हत्याकांड: वारदात के बाद तौसीफ-रेहान ने बदल लिया था हुलिया, सीसीटीवी ने ऐसे बिगाड़ा हत्यारों का खेल

Sat, 31 Oct 2020 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 31 Oct 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Nikita murder case: Tausif-Rehan had changed looks after the incident
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला

निकिता की हत्या करने के बाद मौके से फरार हुए आरोपी तौसीफ और रेहान ने अपना हुलिया बदल लिया था। वारदात के तुरंत बाद आरोपी नूंह की बजाय फरीदाबाद में ही छिपे थे। आरोपियों को यकीन नहीं था कि वह पकड़े भी जा सकते हैं।


 

Nikita murder case: Tausif-Rehan had changed looks after the incident
निकिता हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अग्रवाल कॉलेज के गेट पर लगे सीसीटीवी ने उनके खेल को बिगाड़ दिया। सीसीटीवी के कारण ही निकिता के भाई नवीन ने तौसीफ को पहचान लिया और उसकी धर पकड़ शुरू हो गई। 

Nikita murder case: Tausif-Rehan had changed looks after the incident
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने शुरुआत में फरीदाबाद में ही अपने एक रिश्तेदार के निर्माणाधीन घर में शरण ली थी। यहां आकर उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikita murder case: Tausif-Rehan had changed looks after the incident
निकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने घर पर ही नाई बुलवाकर सिर के बाल कटवा दिए। वारदात के दौरान तौसीफ के सिर के बाल काफी बड़े थे। सीसीटीवी में पहचान होने के बाद अपराध शाखा सक्रिय हो गई और आरोपी यहां से भाग निकले। 

विज्ञापन
Nikita murder case: Tausif-Rehan had changed looks after the incident
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला

आरोपी को विश्वास था कि पुलिस को यह जानने में काफी समय लग जाएगा कि हत्या के पीछे किसका हाथ है, लेकिन मौके की सीसीटीवी फुटेज ने उसका खेल खराब कर दिया। फुटेज में निकिता के भाई नवीन ने उसे पहचान लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed