देश के प्रधानमंत्री ने हाल में ही 11 हजार करोड़ की लागत से देश का सबसे हाईटेक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। अब इसी एक्सप्रेसवे की टोल व्यवस्था भी हाईटेक होने वाली है।
2 of 5
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि यहां अन्य हाईवे और एक्सप्रेसवे की तरह टोल कटवाने के लिए लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। अब मोबाइल पर एक क्लिक से आप टोल भरकर बिना रुके निकल सकते है। इसे लेकर एनएचएआई तैयारी में जुट गया है।
3 of 5
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
यह सुविधा बहुत जल्द एक्सप्रेसवे पर लागू होने वाली है। देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेसवे में शामिल केजीपी यानि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक हफ्ते पहले ही टोल कटना शुरू हुआ है। यहां भी टोल के दौरान गाड़ियों की लंबी कतार लग जा रही है, जिससे जाम की स्थिती बन जा रही है। ऐसे में एनएचएआई के अधिकारियों ने हाल ही बैठक कर लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए एक ऐप शुरू करने का फैसला लिया है।
इस ऐप को बनाने में करीब 5 महीने का समय लग सकता है। इसे ऐप को पहले अपने मोबाइल में अपलोड करना होगा, उसके बाद एक क्लिक पर टोल जमा कर सकते थे। अधिकारियों की माने तो इस ऐप में ट्रैफिक के हाल को लेकर अलर्ट भी जारी किया जाएगा। इस ऐप पर टोल जमा करने के लिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।
5 of 5
eastern peripheral expressway
- फोटो : अमर उजाला
टोल पर पहुंचते ही मशीन आप का नंबर रीड कर बैरियर अपने आप खुल जाएगा। वहीं ऐप से टोल जमा करवाने वाले वाहनों के लिए अलग लेन तय की जाएगी। जिसके बाद वाहन चालक बिना रुके टोल जमा कर निकल सकेगा।