{"_id":"5c29d733bdec2256d6424fc6","slug":"new-year-2019-if-you-are-single-for-new-years-eve-party-no-entry-for-you-in-pubs-clubs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अकेले हैं तो न्यू ईयर का जश्न हो सकता है फीका, इन जगहों पर सिंगल्स की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकेले हैं तो न्यू ईयर का जश्न हो सकता है फीका, इन जगहों पर सिंगल्स की नो एंट्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: अर्पना दुबे
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
new year party
- फोटो : सुदर्शन झा
Link Copied
न्यू ईयर का काउंटडाउन खत्म। पार्टी के लिए तैयार हो जाइए। आज शाम होते ही पूरे देश समेत दिल्ली-एनसीआर में भी न्यू ईयर का जश्न शुरू हो जाएगा। लेकिन अगर आप सिंगल हैं तो आपका ये जश्न फीका पड़ सकता है। बिना पार्टनर के क्लब्स, पब्स आदि में एंट्री चाहने वाले लोगों को निराशा हाथ लग सकती है।
2 of 6
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल अधिकांश पार्टी में स्टैग एंट्री है। यानी बिना पार्टनर के एंट्री नहीं होगी। नए वर्ष के आगमन की तैयारियां में होटल ने सिर्फ युगलों का ही ध्यान रखा। उनकी तैयारियों से सिंगल लोग गायब हैं। अनलिमिटेड ड्रिंक व फूड का ऑफर भी 31 दिसंबर की रात सिर्फ जोड़ो को ही एंट्री पर मिल पाएगी। डिस्क, रेस्टोरेंट और होटल में बुकिंग पूरी हो चुकी है।
3 of 6
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
इस बार कई होटलों में पार्टी के बाद रहने की व्यवस्था की गई है। स्पेशल पास जारी किए गए हैं। जिसमें कई तरह की सुविधा लोगों को दी गई है। रेडिसन होटल के सुरक्षा अधिकारी एआर दत्ता ने बताया कि कपल्स पास जारी किए गए हैं। जिसमें कई तरह की सुविधा लोगों को दी गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा का ख्याल भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
new year party
- फोटो : राजन राय/अमर उजाला
होटलों में अतिरिक्त सुरक्षा
नए साल के जश्न के दौरान होटलों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होटल प्रबंधन की तरफ से पार्टी एरिया और होटलों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस की पीसीआर भी होटलों के बाहर तैनात रहेगी। हंगामा करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
new year party
- फोटो : राजन राय/अमर उजाला
बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सभी जुटे तैयारियों में, देर रात तक होंगे कार्यक्रम
हैप्पी न्यू ईयर कहने के लिए हॉट सिटी तैयार हो चुका है। न्यू ईयर पर धमाल करने के लिए टीएचए की अधिकांश सोसायटी में 31 दिसंबर की रात का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से न्यू ईयर पार्टी की तैयारियों में जुटे लोग सोमवार को जमकर मस्ती करेंगे और सभी को नए साल की शुभकामनाएं देंगे। इस दिन विभिन्न कॉलोनियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।