फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए ट्रैफिक नियमः वाहन बीमा कराते वक्त बरतें सावधानी, हाईवे पर नहीं होगी परेशानी

Mon, 23 Sep 2019 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Sep 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
new traffic rules while taking vehicle insurance take care so that can feel safe on highway
फाइल फोटो - फोटो : Social

वाहन बीमा खरीदते वक्त थोड़ी सी सतर्कता से आप हाईवे पर होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। वाहन का बीमा कराने के समय कंपनियां रोड साइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं देती हैं। बीमा कराते समय इसके लिए 150 से 200 रुपये ही अतिरिक्त देने होंगे। जबकि बाहर से इसी सुविधा को पाने के लिए 2500 से 3000 रुपये देने पड़ सकते हैं।

new traffic rules while taking vehicle insurance take care so that can feel safe on highway
फाइल फोटो - फोटो : google

150 से 200 रुपये अधिक लेकर बीमा कंपनियां वाहन खराब होने पर मकैनिक भेजने से लेकर ईंधन भेजने तक की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। जबकि कुछ कंपनियां ऐसी सेवाओं के लिए अलग से पैसे वसूलती हैं। विशेष बात यह है कि इस तरह की सेवा लेने से बीमा पर कोई असर नहीं पड़ता है।

new traffic rules while taking vehicle insurance take care so that can feel safe on highway
फाइल फोटो - फोटो : Google

यह हैं फायदे
बीमा के साथ रोड साइट असिस्टेंस लेने पर 15 से 30 मिनट में कंपनी की ओर से प्रतिनिधि कॉल करके वाहन स्वामी से परेशानी का कारण पूछता है। पहले फोन पर ही समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाता है। तब भी परेशानी दूर नहीं हुई हो तो मैकेनिक को वाहन के पास भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new traffic rules while taking vehicle insurance take care so that can feel safe on highway
फाइल फोटो - फोटो : google

इसके बाद भी समस्या दूर नहीं होती है तो वाहन को टो कर 5 किलोमीटर क्षेत्र में मौजूद गैराज तक पहुंचाया जाता है। वहीं यदि रास्ते में पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाता है तो 5 लीटर तक तेल पहुंचाया जाता है। इसके लिए पेेट्रोल-डीजल की कीमत के अनुसार चार्ज वसूले जाते हैं।

विज्ञापन
new traffic rules while taking vehicle insurance take care so that can feel safe on highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

बीमा से अलग दूसरी कंपनियों से रोड साइड असिस्टेंस लेने पर एक वाहन पर ढाई से तीन हजार रुपये सालाना तक का खर्च आता है। उसमें भी लगभग वहीं सुविधाएं मिलती हैं जो बीमा कंपनियां देती हैं। जागरूकता के अभाव में लोग बीमा कंपनियों से लाभ नहीं ले पाते हैं। - धर्मेंद्र कुमार, बीमा विशेषज्ञ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed