फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा पुलिस का अनोखा कारनामा, सीट बेल्ट ना लगाने पर बाइक का चालान

Tue, 17 Sep 2019 09:19 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Sep 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
New Traffic Rule noida Police cut challan of bike after No seat belt
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
नोएडा पुलिस का अनोखा कारनामा सामने आया है। यहां नया बांस निवासी प्रदीप को चार महीने बाद चालान का मैसेज मिला है। उनकी बाइक का चालान काटा गया था, लेकिन उस पर जो अपराध अंकित किया उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। बिना सीट बेल्ट लगाए बाइक चलाने का जुर्माना उन पर लगाया गया है। प्रदीप चालान लेकर सेक्टर-14 ए स्थित ट्रैफिक कंट्रोल रूम पहुंचे तो तकनीकी दिक्कत बताकर उन्हें लौटा दिया गया।
New Traffic Rule noida Police cut challan of bike after No seat belt
फाइल फोटो
ई चालान प्रणाली की तकनीकी खामियां आम जनता को झेलनी पड़ रही है। कार के चालान पर दुपहिया की फोटो लगने वाली कई शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिस इसे नेशनल इंफॉरमेटिक सेंटर (एनआईसी) की गलतियां बता पल्ला झाड़ रही है। ई-चालान प्रणाली की व्यवस्था अचानक से गड़बड़ा गई है। 
New Traffic Rule noida Police cut challan of bike after No seat belt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
चालान देखकर लोग भी अचंभित हो रहे हैं। ट्विटर के माध्यम से इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस से की जा रही है। राहुल गुप्ता ने ट्वीट कर बताया कि उनके वाहन के नंबर का चालान काट दिया गया है लेकिन चालान पर तस्वीर किसी अन्य वाहन की है। चालान किस लिए काटा गया है, यह भी उल्लेख नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Traffic Rule noida Police cut challan of bike after No seat belt
ट्राफिक पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
इंदिरापुरम के रहने वाले अविनाश चौधरी ने भी कुछ ऐसी ही शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि जो चालान उन्हें मिला है, उसमें फोटो किसी दूसरे वाहन की लगी है। रुद्रपुर उत्तराखंड के रौनक गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनको मिले चालान पर फोटो दुपहिया की लगी हुई है। 
विज्ञापन
New Traffic Rule noida Police cut challan of bike after No seat belt
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सैय्यद मोहम्मद इकबाल ने भी ट्वीट कर ऐसी ही लापरवाही को उजागर किया था। उनके कार के रजिस्ट्रेशन नंबर पर किसी दुपहिया का चालान काटा गया। चालान पर तस्वीर दुपहिया की थी। बिना हेलमेट दुपहिया चलाने का अपराध अंकित था। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारण से इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed