फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलमेट पहनने पर भी कट सकता है 'विदाउट हेलमेट' का चालान, ये नियम कर देगा हैरान

Wed, 11 Sep 2019 10:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Sep 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
New Traffic Rule Challan can be Cut even After Wearing Cheap Helmet
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यदि आपके पास सस्ता हेलमेट है तो आज ही बदल दीजिए। क्योंकि, बगैर आईएसआई होलमार्क लगे हेलमेट लगाने पर पुलिस उतना ही जुर्माना लगाएगी, जितना कि बिना हेलमेट लगाने पर लगता है। नई दिल्ली क्षेत्र में इस तरह के चालान किए रहे हैं। एक सितंबर से संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद जहां यातायात के नियम तोड़ने वालों से भारी भरकम जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं, दिल्ली में जगह-जगह सड़क किनारे बिक रहे हेलमेट की बिक्री भी बढ़ी है। टोपीनुमा हेलमेट करीब 100 से 200 रुपये के बीच मिल रहा है। 



इस पितृ पक्ष गया में कराएं श्राद्ध पूजा, मिलेगी पितृ दोषों से मुक्ति : 13 सितम्बर - 28 सितम्बर 2019 (विज्ञापन)
New Traffic Rule Challan can be Cut even After Wearing Cheap Helmet
फाइल फोटो
ज्यादातर लोग इसे ही तरजीह दे रहे हैं, जबकि ट्रैफिक पुलिस की मानें तो टोपीनुमा हेलमेट वाहन सवारों की पूरी सुरक्षा नहीं करता। इस पर आईएसआई का होलमार्क भी नहीं लगा होता। कई लोग ऐसे भी मिले हैं, जिनके हेलमेट के पीछे नकली होलमार्क तक लगा हुआ है। पुलिस ना सिर्फ इनका एक हजार रुपये का चालान कर रही है, बल्कि भविष्य में मजबूत हेलमेट रखने की हिदायत भी दे रही है। 
New Traffic Rule Challan can be Cut even After Wearing Cheap Helmet
फाइल फोटो
मथुरा रोड पर सड़क किनारे हेलमेट बेचने वाले महेश यादव बताते हैं कि वे बिहार के निवासी हैं और कई साल से हेलमेट बेच रहे हैं। कुछ दिनों में उनके यहां काफी बिक्री हुई है। दिनभर में पहले एक या दो हेलमेट बिकते थे, लेकिन अब चार से पांच हेलमेट प्रतिदिन बिकते हैं। लोग सस्ते हेलमेट को ज्यादा तरजीह देते हैं। करोल बाग स्थित व्यापारी विश्वजीत सिंह का कहना है कि ज्यादातर लोग दो तरह का हेलमेट रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Traffic Rule Challan can be Cut even After Wearing Cheap Helmet
फाइल फोटो
एक जिसकी गुणवत्ता काफी बेहतर होती है और दूसरा हेलमेट टोपीनुमा या सामान्य कमजोर सा, जिसका इस्तेमाल दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाला करता है, जबकि दोनों ही वाहन सवार को बेहतर और मजबूत हेलमेट पहनना चाहिए। उनके यहां भी 300 रुपये तक के हेलमेट की मांग ज्यादा रहती है। आईएसआई होलमार्क वाला मजबूत हेलमेट की कीमत 400 रुपये से शुरूआत होती है।
विज्ञापन
New Traffic Rule Challan can be Cut even After Wearing Cheap Helmet
फाइल फोटो
महिलाएं भी पहनें मजबूत हेलमेट
स्कूटी या बाइक सवार महिलाएं अक्सर कमजोर और छोटे हेलमेट पहने दिखाई देती हैं। पुलिस का मानना है कि इन हेलमेट से उनके पूरे सिर को कवर नहीं किया जा सकता। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अजय चौधरी का कहना है कि हेलमेट पहनने के पीछे उद्देश्य सड़क दुर्घटना होने पर सिर का बचाव करने से है। महिला हो या पुरुष, मजबूत हेलमेट लगाना चाहिए। कई बार सड़क दुर्घटना में सिर में क्लॉट तक आ जाता है, जिसकी वजह से ब्रेन हेमरेज आदि होने का खतरा रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed