फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मैं गुहार लगाता रहा, पुलिस दुतकारती रही’ बेबस पिता का दर्द, बोला..ऐसे कैसे बेटी पढ़ाएं, बेटी बचाएं

Wed, 11 Sep 2019 10:42 AM IST
शाहरुख खान रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद
रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Sep 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Faridabad Minor Murder Case Father Angry with Police Attitude
faridabad girl murder - फोटो : अमर उजाला
‘बारह दिनों से जिस बेटी को तलाश करने में दिन-रात एक कर दिया। भूख-प्यास का भी ख्याल नहीं रहा। हमेशा यही सोचता था कि न जाने बेटी किस हालत में होगी। इन बारह दिनों में पुलिस चौकी से लेकर थाने और आला अधिकारियों के ऑफिसों के चक्कर भी लगाए। बेटी को तलाशने को मैं पुलिस से गुहार लगाता रहा और पुलिस उसे दुतकारती रही। 
Faridabad Minor Murder Case Father Angry with Police Attitude
faridabad girl murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अगर इस मामले को पहले ही दिन गंभीरता से लिया होता तो शायद आज बेटी जिंदा होती। ’ यमुना के डूब क्षेत्र में बेटी का शव मिलने के बाद बेबस पिता जब आपबीती बता रहा था तो उसकी आंखों से आंसू भी लगातार छलक रहे थे। खेड़ी थाना क्षेत्र के में रहने वाली एक सोलह वर्षीय किशोरी की हत्या कर उसके शव को यमुना के डूब क्षेत्र में दफनाने के मामले में पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
Faridabad Minor Murder Case Father Angry with Police Attitude
मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के पिता ने बताया कि वह बीते बारह दिनों से पुलिस से मदद गुहार लगाते रहे। जब भी वह पुलिस के पास जाता, उसे यह कहकर टरका दिया जाता कि अभी तलाश जारी है। जबकि हकीकत यह है कि पुलिस ने लापता बेटी को तलाशने की कवायद ही नहीं की। उन्होंने खुद के प्रयास के वसीम नाम के एक आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad Minor Murder Case Father Angry with Police Attitude
मौके पर पहुंची फोर्स - फोटो : अमर उजाला
उसने बेटी की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने की वारदात में शामिल होना बताया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर डूब क्षेत्र से किशोरी के शव को बरामद कर लिया। किशोरी के पिता ने बताया कि सोलह वर्षीय बेटी के गुमशुदगी के बारे में शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उन्होंने दुत्कार कर भगा दिया। कई बार आग्रह पर उन्होंने मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
Faridabad Minor Murder Case Father Angry with Police Attitude
पीड़ित पिता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मामले के जांच अधिकारी श्रीराम पर भी आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मामले की सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ़्तार करने के बजाए उनके साथ गाली गलौंच कर भगा देती थी। कार की सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed