{"_id":"5e2127f78ebc3e4b533c7a0d","slug":"new-revealing-in-gaurav-chandel-murder-case-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गौरव चंदेल हत्याकांड में नया खुलासा, कार के बाहर मारी गई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरव चंदेल हत्याकांड में नया खुलासा, कार के बाहर मारी गई थी गोली
Fri, 17 Jan 2020 08:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Jan 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
gaurav chandel murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा निवासी रीजनल मैनेजर गौरव चंदेल की हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोरेंसिक टीम की जांच में पता चला है कि बदमाशों ने गौरव चंदेल को कार से बाहर गोली मारी थी। क्योंकि कार के अंदर खून के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि फोरेंसिक टीम को खोखा जरूर मिला है। बदमाशों ने पिस्टल की 32 बोर की गोली मारकर गौरव की हत्या की थी। 6 जनवरी को हुए इस हत्याकांड के 12 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे पुलिस के हाथ नहीं चढ़े हैं।
गौरव सिंह चंदेल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस टीम ने नोएडा, गाजियाबाद से लेकर आसपास के कई गिरोह चिह्नित किए हैं। सेल्टॉस कार बरामद होने के बाद पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और मसूरी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। पुलिस ने डासना, मसूरी में कई जगह दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात को लूटी गई सेल्टॉस कार मसूरी थाना के आकाश नगर में मिली थी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात को लूटी गई सेल्टॉस कार मसूरी थाना के आकाश नगर में मिली थी।
गौरव चंदेल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से पुलिस की जांच में फिर से तेजी आई और मसूरी, डासना के आसपास मुख्य मार्ग के अलावा अन्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिस स्थान पर सेल्टॉस कार मिली बदमाशों ने यह स्थान इस कारण चुना क्योंकि यहां अंधेरा था। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश इसी इलाके के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक गौरव चंदेल का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात से दो दिन पहले भी यह कार आसपास के एक खाली प्लॉट में देखी गई थी। पुलिस इसकी तस्दीक करने में जुटी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों का कोई न कोई कनेक्शन डासना, मसूरी से है। गाजियाबाद के आसपास ही सेल्टॉस कार थी। पुलिस की टीम डासना जेल से हाल में छूटे बदमाशों के बारे में भी जानकारी ली है।
विज्ञापन
गौरव सिंह चंदेल की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
लावारिस खड़ी मिली थी गौरव चंदेल की कार
मूलरूप से कानपुर निवासी गौरव चंदेल गुरुग्राम की सर्जिकल इक्विपमेंट कंपनी के रीजनल मैनेजर थे। वह गौर सिटी के पांचवें एवेन्यू में पत्नी, बेटा और मां के साथ रहते थे। छह जनवरी की रात 10.22 बजे पत्नी ने उन्हें फोन किया तो गौरव ने खुद को पर्थला चौक के पास बताते हुए पांच मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी।
मूलरूप से कानपुर निवासी गौरव चंदेल गुरुग्राम की सर्जिकल इक्विपमेंट कंपनी के रीजनल मैनेजर थे। वह गौर सिटी के पांचवें एवेन्यू में पत्नी, बेटा और मां के साथ रहते थे। छह जनवरी की रात 10.22 बजे पत्नी ने उन्हें फोन किया तो गौरव ने खुद को पर्थला चौक के पास बताते हुए पांच मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी।