{"_id":"6a874a8fa7327a1bdc060394","slug":"seminar-held-on-road-safety-and-cpr-training-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114736-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सड़क सुरक्षा व सीपीआर प्रशिक्षण पर हुई संगोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सड़क सुरक्षा व सीपीआर प्रशिक्षण पर हुई संगोष्ठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवरसीका में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं सीपीआर पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम जन-जागरूकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव महेश गुप्ता ने विद्यार्थियों से परिवारजनों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। छात्रों को प्राथमिक सहायता, रक्तस्राव रोकने, घायल अंग स्थिर रखने व सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणाम भी बताए। अंत में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। संवाद