फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई दिल्ली भगदड़ मामले में बड़ा खुलासा: पूरे स्टेशन पर लगे तो हैं 208 CCTV, पर हादसे वाली जगह कवर ही नहीं

Tue, 18 Feb 2025 03:56 AM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Feb 2025 03:56 AM IST
सार

हादसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-14 पर सीढ़ियों के पास हुआ था, लेकिन यह पॉइंट वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कवर नहीं हो रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी पूर्ण साक्ष्य नहीं होने से अब जांच पीड़ित व प्रत्यक्षदर्शियों के से पूछताछ के आधार पर ही आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
New Delhi Stampede Case accident site is not only covered by CCTV
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

पूरे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक तकनीक से लैस 208 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन उसे पीड़ितों का दुर्भाग्य ही कहेंगे कि हादसा वाली जगह सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित नहीं है। हादसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-14 पर सीढ़ियों के पास हुआ था, लेकिन यह पॉइंट वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कवर नहीं हो रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी पूर्ण साक्ष्य नहीं होने से अब जांच पीड़ित व प्रत्यक्षदर्शियों के से पूछताछ के आधार पर ही आगे बढ़ेगी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में भारी लापरवाही सामने आई है।

Trending Videos
New Delhi Stampede Case accident site is not only covered by CCTV
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की रेलवे पुलिस ने शुरुआती जांच की थी उसकी कॉपी अमर उजाला के पास है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 फरवरी की रात लगभग 10.00 बजे, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना हुई। बताया गया है कि प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर यात्रियों की भारी भीड़ थी, जो प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी समय, प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर, नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री एकत्र हो गए थे। यह ट्रेन विलंबित हो गई थी और इसे मध्यरात्रि में प्रस्थान करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था, जिसके कारण यात्री प्लेटफॉर्म पर ही रहे। ऐसे में प्लेटफॉर्म नंबर-14 और 13 दोनों प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ती रही।
 

New Delhi Stampede Case accident site is not only covered by CCTV
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

टिकट ज्यादा बेचे जा रहे थे
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, रेलवे अधिकारी प्रयागराज के लिए लगभग 1,500 सामान्य टिकट प्रति घंटे जारी कर रहे थे। इस कारण प्लेटफॉर्म नंबर-14 पर अधिक यात्री एकत्र हो गए। इस भारी भीड़ के कारण, प्लेटफॉर्म पर खड़े रहने के लिए मुश्किल से ही जगह बची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Delhi Stampede Case accident site is not only covered by CCTV
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

प्लेटफार्म बदलना भारी पड़ा
बढ़ती भीड़ और लगातार टिकट बिक्री को देखते हुए, लगभग रात 10 बजे, रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर 16 से प्रयागराज के लिए एक विशेष ट्रेन की घोषणा की। इस घोषणा को सुनकर, सामान्य टिकट धारक यात्री, जो पहले से ही प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़े थे, फुट ओवरब्रिज पार करके प्लेटफॉर्म नंबर 16 की ओर दौड़ पड़े। ऐसा करने में, उन्होंने उन यात्रियों को कुचल दिया जो पहले से ही फुट ओवरब्रिज पर बैठे थे, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में कई पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को चोटें आईं। अधिकारियों का कहना है कि भारी भीड़ के बीच प्लेटफार्म बदलने की घोषणा से भगदड़ व भ्रम की स्थिति बनी।

विज्ञापन
New Delhi Stampede Case accident site is not only covered by CCTV
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

रेलवे की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है
रेलवे पुलिस के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस रेलवे के सुरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट जैसी आएगी उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही की बात आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed