फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड: क्या है नौ गद्दों का राज, पूछताछ में अपूर्वा ने बताई ये बात

Sun, 28 Apr 2019 02:16 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Apr 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Nd Tiwari Son Rohit Shekhar Murdered By Wife Apoorva side story after police investigation
रोहित शेखर और उसकी पत्नी अपूर्वा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिवंगत नेता नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या की जांच कर  पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि रोहित उनकी मां उज्जवला और भाई सिद्धार्थ तीनों के नाम से कुल छह करोड़ रुपये की फिक्सड डिपाजिट (एफडी) है। इसके अलावा उज्जवला के नाम देहरादून, में फार्म हाउस भी है। उज्जवला ने पूछताछ में बताया था कि बहुत पहले गांव की जमीन को बेचकर फार्म हाउस खरीदा गया था। रोहित अपने कमरे में नौ गद्दों पर सोता था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि रोहित अपने कमरे में नौ गद्दों पर सोता था। आगे की स्लाइड्स में पढ़े पूरी कहानी...

Nd Tiwari Son Rohit Shekhar Murdered By Wife Apoorva side story after police investigation
रोहित शेखर और पत्नी अपूर्वा शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

उज्जवला ने ये भी बताया था कि उसने अपनी वसीयत में फार्म हाउस रोहित और सिद्धार्थ के नाम कर दिया है। हालांकि अभी तक वसीयत पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस रोहित हत्या मामले की जांच प्रॉपर्टी के एंगल से भी कर रही है। जांच के दौरान एनडी तिवारी के खाते में पुलिस को सिर्फ 10 हजार रुपये मिले हैं। रोहित की हत्या में पुलिस उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर चुकी है।

Nd Tiwari Son Rohit Shekhar Murdered By Wife Apoorva side story after police investigation
रोहित शुक्ला और अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

रोहित की हत्या की जांच में ये बात सामने आई कि रोहित व अपूर्वा जिस सी-329 डिफेंस कॉलोनी में रहते थे उसमें वर्ष 1979 से रंगाई-पुताई नहीं हुई है। वर्ष 1978 में पेशे से वकील रहीं उज्जवला ने कोठी खरीदी थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोठी के अंदर की दीवारों की हालत बहुत खराब हो गई है। अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति रोहित की हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला तिवारी व उसकी सांस तंत्र-मंत्र में विश्वास करते ते। बताया जाता है कि शादी के बाद अपूर्वा पति से रूठकर इंदौर चली गई थी। इसके बाद उज्जवला ने घर में हवन आदि कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nd Tiwari Son Rohit Shekhar Murdered By Wife Apoorva side story after police investigation
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला

नौ गद्दों पर सोता था रोहित, रात एक बजे नहाता था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित व अपूर्वा दोनों मांगलिक हैं। यही कारण था कि रोहित अपने कमरे में नौ गद्दों पर सोता था। रोहित रोज रात एक बजे नहाता था। हालांकि वारदात वाली रात वह नहीं नहाया था।

विज्ञापन
Nd Tiwari Son Rohit Shekhar Murdered By Wife Apoorva side story after police investigation
अपूर्वा को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अपूर्वा के मोबाइल की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपूर्वा के मोबाइल को जल्द ही रोहिणी स्थित एफएसएल में जांच के लिए भेजा जाएगा। अपूर्वा ने मोबाइल से काफी चीजें डिलीट कर दी थीं। कॉल डिटेल में यह बात सामने आई है कि अपूर्वा दिन में  पांच से छह कॉल करती थी। पुलिस इसका पता लगा रही है कि पेशे से वकील होने के बावजूद अपूर्वा के पास इतनी कम कॉल क्यों आती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed