फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 18वें दिन ही मायके चली गई थी अपूर्वा, रोहित की सास ने कराया था तांत्रिक अनुष्ठान

Fri, 26 Apr 2019 06:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 26 Apr 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
apoorva shukla fight rohit shekhar went maternal home after 18 days of marriage her mother do puja
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्यारोपी पत्नी अपूर्वा शुक्ला मूलरूप से इंदौर की रहने वाली है और उसका परिवार इंदौर में ही रहता है। पिता पद्माकर शुक्ला पेशे से वकील हैं। मां का नाम मंजुला शुक्ला है। शादी के 18वें दिन ही अपूर्वा का रोहित से झगड़ा हो गया था तब वह अपने मायके इंदौर चली गई थी। तब उसकी मां मंजुला ने एक खास मकसद से तांत्रिक अनुष्ठान कराया था। जानिए क्या था वो मकसद दोनों शादी से पहले कैसे मिले और फिर कैसे शुरू हुए इनके झगड़े...

apoorva shukla fight rohit shekhar went maternal home after 18 days of marriage her mother do puja
रोहित शेखर की पत्नी और ससुर - फोटो : अमर उजाला

अपूर्वा ने भी पिता की तरह वकालत की पढ़ाई की थी। 2017 में एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिये 35 वर्षीय अपूर्वा की मुलाकात रोहित शेखर तिवारी से लखनऊ में हुई थी। वैसे तो  दोनों एक दूसरे से मिले। अपूर्वा रोहित के परिवार व उसकी प्रॉपर्टी को देखकर उसे दिल दे बैठी। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे।

apoorva shukla fight rohit shekhar went maternal home after 18 days of marriage her mother do puja
रोहित शेखर की पत्नी और ससुर - फोटो : अमर उजाला

यहां तक दोनों एक-दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशन में भी रहे, लेकिन कुछ दिन साथ में रहने के बाद दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई। दोनों ने शादी से भी इनकार कर दिया। इस बीच अचानक मार्च 2018 में रोहित ने अपनी मां उज्जवला से कहा कि वह अपूर्वा से शादी करना चाहता है। दोनों इसके लिए राजी भी हैं। दोनों की मर्जी से 31 मार्च, 2018 को दोनों की दिल्ली में सगाई हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
apoorva shukla fight rohit shekhar went maternal home after 18 days of marriage her mother do puja
रोहित शेखर और उसकी पत्नी अपूर्वा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
11 मई, 2018 को शादी हो गई, लेकिन शादी के पहले ही दिन दोनों के रिश्ते की कड़वाहट सामने आ गई। अपूर्वा को रोहित की घर में हैसियत और प्रॉपर्टी व आदतों की जानकारी हुई तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ा कि शादी के 18वें दिन अपूर्वा अपने पति को छोड़कर मायके इंदौर चली गई। इसके बाद उसने ज्यादातर समय अपने मायके में बिताया। इस दौरान बेटी का दुख देखकर मंजुला से रहा न गया और उन्होंने उसकी सुख शांति के लिए एक तांत्रिक से अनुष्ठान कराया था। 
विज्ञापन
apoorva shukla fight rohit shekhar went maternal home after 18 days of marriage her mother do puja
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला

हालांकि उस अनुष्ठान का भी कोई असर न हुआ। परिजनों के समझाने पर अपूर्वा वापस घर तो आ गई, लेकिन रोहित के कमरे से अलग दूसरे कमरे में सोने लगी। यहां तक कि उसने अपने परिजनों के आने-जाने व रहने के लिए दक्षिण दिल्ली में अलग फ्लैट भी किराये पर ले लिया। फिलहाल अब रोहित व अपूर्वा तलाक लेने पर चर्चा कर रहे थे, लेकिन इससे पूर्व ही अपूर्वा ने झगड़े के दौरान अपने पति की हत्या कर दी। अपूर्वा की मां ने सोचा भी न होगा कि उनके इतने प्रयास के बाद भी ऐसा हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed