उत्तराखंड व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी उर्फ गुंजन की हत्या के मामले में एक और खुलासा सामने आया है। रोहित की हत्या से पहले अपूर्वा ने उससे एक डिमांड रखी थी, लेकिन रोहित ने मना कर दिया। चूंकि अपूर्वा पहले से ही कुमकुम के साथ शराब पीने को लेकर रोहित से नाराज थी तो इन दोनों बातों से गुस्से में भरी अपूर्वा ने रोहित का गला दबाकर हत्या कर दी। आगे पढ़ें क्या थी वो डिमांड जो अपूर्वा ने रोहित से मौत से पहले की थी...
हत्या से पहले अपूर्वा ने रोहित शेखर से की थी ये मांग, नहीं माना तो गुस्से में घोंट दिया गला
पूछताछ में अपूर्वा ने खुलासा किया है कि, उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए रोहित से कहा था। शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर अपूर्वा बहुत ज्यादा गुस्से में आ गई थी और आपा खो बैठी। रोहित के महिला रिश्तेदार के साथ शराब पीने पर वह पहले ही गुस्से में बैठी हुई थी। यही वजह थी कि उसने गुस्से में रोहित का गला दबा दिया।
रोहित की हत्या के बाद अगले दिन तक अपूर्वा ने कुछ नहीं खाया
अपूर्वा ने रोहित की हत्या करने से लेकर दूसरे दिन शाम तक खुलासा होने पर खाना नहीं खाया था। अपूर्वा ने सिर्फ चाय व नींबू पानी पिया था। उज्जवला व परिवार के अन्य सदस्य तिलक लेन से जल्द डिफेंस कॉलोनी स्थित कोठी में शिफ्ट करने वाले थे। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपूर्वा रात करीब एक बजे रोहित शेखर के कमरे में गई। वह शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी, लेकिन रोहित ने इनकार कर दिया था।
हत्या के अगले दिन रोहित के कमरे में मोबाइल चार्जर लेने गई थी अपूर्वा
इस बात पर अपूर्वा ने आपा खो दिया। उसने रोहित से झगड़ा शुरू कर दिया। वह पहले से ही रोहित के ऊपर बैठी हुई थी। आपा खो बैठी अपूर्वा ने एक हाथ से रोहित का गला दबा दिया। जब रोहित चिल्लाने लगा तो दूसरे हाथ से मुंह दबा दिया। रोहित की हत्या करने के बाद वह अपने कमरे में आ गई। उसने अगले दिन चार बजे तक कुछ भी नहीं खाना। सिर्फ चाय व नींबू पानी पिया। वह घर में पूरे दिन खुद को सामान्य दिखाती रही। अगले दिन वह ग्राउंड फ्लोर पर आई और रोहित के कमरे में मोबाइल का चार्जर लेने गई थी। इसके बाद उसकी सास उज्जवला आ गई और उनके साथ बात करती रही।
दूसरे व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है पुलिस
अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बुधवार शाम को अपूर्वा के कमरे से उसके वे कपड़े बरामद कर लिए, जो उसने रोहित की हत्या के समय पहने हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उज्जवला को तिलक लेन वाला सरकारी आवास जल्दी ही खाली करना था। इस कारण उज्जवला व उनके साथ रहने वाले लोग डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में शिफ्ट करने वाले थे। इस कारण नौकर गोलू पत्नी के साथ कोटला मुबारकपुर में मकान देखने गया था। उज्जवला के डिफेंस कॉलोनी आने पर उसको डिफेंस कॉलोनी से खाली करना पड़ता। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पति रोहित की हत्या के आरोप में अपूर्वा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है। पुलिस अपूर्वा के अलावा दूसरे व्यक्ति की भूमिका की बृहस्पतिवार को भी जांच करती रही।